जी.डी. गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Inter-school sports competition organised at G.D. Goenka

ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी एक दिवसीय (BATON – THE LEAD) खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 15 से 20 विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा 9 प्ले स्कूल ने भी प्रतिभागिता की है। खेल के संपूर्ण कार्यक्रम में कुल 700 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल इकबाल सिंह (वर्तमान में एक प्रतिष्ठित मानव संसाधन परामर्श कंपनी और आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के अध्यक्ष हैं।) के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने हवा में गुब्बारे का गुच्छा एवं सफेद कबूतर छोड़ कर किया। प्रतियोगिता के तहत कक्षा – प्री नर्सरी – ग्रीन बैलेंसिंग रेस, टॉय पिक अप रेस, नर्सरी- ईट एंड रन रेस, बाल बैलेंसिंग रेस, एलकेजी – फ्लैग कलेक्शन रेस, ग्लास पिरामिड रेस, यूकेजी- मार्बल एंड स्पून रेस,  कोन पिरामिड रेस, कक्षा एक – लूप थे बैल रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, कक्षा 2 ड्रिबल द बॉल रेस सैक रन, कक्षा 3 से 5 सैक रेस 100 मी० रन 200 मी० रन,  रिले 4x 25 मी० छात्रों का उत्साह निश्चित रूप से आलोकनीय रहा। अंतर्विद्यालयी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिन विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की सभी विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों में अपार हर्षोल्लास दिखायी पड़ा। सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना  करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का मनोबल ही नहीं विकसित होता बल्कि छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है, जिसका आयोजन करने के लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी  और बधाई का पात्र है। विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं पदक दिया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ.  रेणू सहगल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए कहा कि इसका मुख्य उदेश्य बालकों में भाई चारा, मित्रता, आपसी सौहार्द का समावेश करना था साथ ही सभी विद्यालय व उनके कोच को सहभागिता करने के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Spread the love
RELATED ARTICLES
Most Viewed