इस्कॉन ग्रेटर नोएडा 1 मार्च से 3 मार्च तक आयोजित कर रहा है भव्य गौर पूर्णिमा महोत्सव

ISKCON Greater Noida is organizing the grand Gauri Purnima Festival from March 1st to March 3rd.

ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन) ग्रेटर नोएडा की तरफ से 1 से 3 मार्च, 2026 तक तीन दिवसीय गौर पूर्णिमा महोत्सव का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह पावन उत्सव श्री चैतन्य महाप्रभु के अवतरण दिवस के उपलक्ष्य में मनाया जाएगा। कार्यक्रम का आयोजन इस्कॉन मंदिर, ए-49, जीटा-1, ग्रेटर नोएडा (आम्रपाली ग्रैंड सोसाइटी के पास का मैदान) में होगा। इस वर्ष महोत्सव की विशेष आकर्षण भक्तिमय होली, श्री राधा कृष्ण नौका विहार, भगवान का अभिषेक, गौर कथा, सांस्कृतिक कार्यक्रम तथा नाट्य लीला रहेंगे। तीनों दिनों में संध्या समय भव्य कीर्तन एवं भण्डारा प्रसाद की व्यवस्था रहेगी।

महोत्सव के दौरान श्रद्धालु भक्तिमय वातावरण में होली का आनंद ले सकेंगे तथा भगवान श्री राधा कृष्ण की विशेष झांकी एवं नौका विहार के दर्शन कर सकेंगे। उत्सव विभागध्यक्ष अचिंत्य गोविन्द प्रभु ने बताया कि नौका विहार के लिए 25 गुणांक 60 फुट का तालाब तैयार किया जा रहा है, जिसको 400 किलो फूलो से सजाया जा रहा है, भगवान के अभिषेक के लिए भी 500 किलो फूलों की व्यवस्था भक्तों ने किया है। 3 मार्च को अभिषेक के पश्चात भगवान को 1100 व्यंजनों का भोग लगेगा और भक्तों मे महाप्रसाद का वितरण होगा। उत्सव कार्यकारिणी अध्यक्ष मुरली वदान प्रभु ने यह जानकारी दिया कि इस वर्ष इस्कॉन के संस्थापकचार्य श्रील प्रभुपद के वरिष्ठतम शिष्यों में एक परम पूज्य लोकनाथ स्वामी महाराज का भी दिव्य संग प्राप्त होगा। इस्कॉन ग्रेटर नोएडा समस्त शहरवासियों एवं आसपास के क्षेत्रों के निवासियों से आग्रह करता है कि वे अपने परिवार एवं मित्रों सहित इस दिव्य उत्सव में पधारकर आध्यात्मिक आनंद का लाभ उठाएं। उत्सव में सहयोग एवं दान हेतु क्यूआर कोड के माध्यम से भी योगदान दिया जा सकता है। इस दौरान राधिका प्राण दास,स्वरुपानन्द दास, असिस्टेन्ट मैनेजर, मुरली वदन, विभागाध्यक्ष मौजूद रहे।

 

 

Spread the love
RELATED ARTICLES