" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

जी डी गोयंका में अंतर्विद्यालयी खेल प्रतियोगिता का आयोजन, दर्जन भर से अधिक विद्यालय हुए शामिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। स्वर्ण नगरी स्थित जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में अंतर विद्यालयी एक दिवसीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कुल 15 से 20 विद्यालय के छात्रों ने प्रतिभाग किया तथा 9 प्ले स्कूल ने भी प्रतिभागिता की है। खेल के संपूर्ण कार्यक्रम में कुल 700 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि सेवानिवृत्त कर्नल इकबाल सिंह (वर्तमान में एक प्रतिष्ठित मानव संसाधन परामर्श कंपनी और आईईएलटीएस कोचिंग सेंटर के अध्यक्ष हैं।) के साथ विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. रेणू सहगल ने हवा में गुब्बारे का गुच्छा एवं सफेद कबूतर छोड़ कर किया। प्रतियोगिता के तहत कक्षा – प्री नर्सरी – ग्रीन बैलेंसिंग रेस, टॉय पिक अप रेस, नर्सरी – ईट एंड रन रेस, बाल बैलेंसिंग रेस, एलकेजी – फ्लैग कलेक्शन रेस, ग्लास पिरामिड रेस, यूकेजी – मार्बल एंड स्पून रेस,  कोन पिरामिड रेस, कक्षा एक – लूप थे बैल रेस, बुक बैलेंसिंग रेस, कक्षा 2 ड्रिबल द बॉल रेस सैक रन, कक्षा 3 से 5 सैक रेस 100 मी० रन 200 मी० रन,  रिले 4x 25 मी० छात्रों का उत्साह निश्चित रूप से आलोकनीय रहा।

अंतर्विद्यालयी इस प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए जिन विद्यालयों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की सभी विद्यालय के छात्रों तथा अध्यापकों में अपार हर्षोल्लास दिखायी पड़ा। सभी ने विद्यालय के इस कदम की सराहना  करते हुए कहा कि इस तरह की प्रतियोगिता से छात्रों का मनोबल ही नहीं विकसित होता बल्कि छात्रों का शारीरिक और मानसिक विकास भी होता है, जिसका आयोजन करने के लिए जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल अग्रणी  और बधाई का पात्र है। विजयी प्रतिभागियों को बधाई एवं पदक दिया गया। अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ0 रेणू सहगल ने कार्यक्रम की प्रशंसा करते हुए  कहा कि इसका मुख्य उदेश्य बालकों में भाई चारा, मित्रता, आपसी सौहार्द का समावेश करना था साथ ही सभी विद्यालय व उनके कोच को सहभागिता करने के लिए धन्यवाद दिया तथा प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुए उनके उज्जवल भविष्य की मंगल कामना की।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

5 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

7 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

7 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>