ग्रेटर नोएडा,12 मई। अंतरराष्ट्रीय नर्स दिवस के अवसर पर कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नर्सिंग पेशे से जुड़े समर्पण, सेवा भावना एवं मानवता के प्रति नर्सों के योगदान को सम्मानित करना था। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। संस्थान के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं प्रेरणादायक विचारों के माध्यम से नर्सों की सेवा, त्याग और समर्पण को दर्शाया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों एवं शिक्षकों ने समाज में नर्सों की महत्वपूर्ण भूमिका पर अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर संस्थान के प्रबंध निदेशक संदीप गोयल जी ने अपने संदेश में कहा कि नर्सें स्वास्थ्य सेवा प्रणाली की रीढ़ होती हैं। उनका समर्पण, धैर्य और सेवा भाव मानवता के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने विद्यार्थियों को सदैव मरीजों की सेवा को अपना सर्वोच्च कर्तव्य मानने तथा संवेदनशीलता एवं ईमानदारी के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी नर्सिंग विद्यार्थियों ने नर्स प्रतिज्ञा लेकर मानव सेवा, अनुशासन एवं अपने कर्तव्यों के प्रति समर्पित रहने का संकल्प लिया। राष्ट्रगान के साथ कार्यक्रम का सफल समापन हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…