-वार्षिक खेल प्रतियोगिता में नन्हें-मुन्ने बच्चों ने अपनी कौशल का किया प्रदर्शन
ग्रेटर नोएडा। डेल्टा-तीन स्थित जे.एस. एकेडमी में खेल दिवस समारोह आयोजित किया गया, जिसमें बच्चों ने उत्साह के साथ हिस्सा लिया। इस दौरान जे. एस. एकेडमी के मैनेजिंग डायरेक्टर आर.के. शर्मा एवम् मुख्य अतिथि सत्यवीर कटारा, एडीशनल पुलिस कमीश्नर, दिल्ली, कार्यकम के विशिष्ट अतिथि आर.बी शर्मा, चीफ लीगल एडवाइजर, गृहमंत्रालय दिल्ली, एस.ए. आर जैदी पूर्व जी.एम. फाइनेंस यमुना प्राधिकरण व ग्रेनो प्राधिकरण आदि की उपस्थिति में खेल समारोह का शुभारंभ हुआ। उनके साथ राधा शर्मा, चैयरमैन- जे. एस. एकेडमी, के.के. शर्मा, डायरेक्टर जे.एस. एकेडमी एवं डिस्ट्रिक्ट डायरेक्टर एडमिनिस्ट्रेशन रोटरी क्लब ग्रेटर नोएडा, सौरभ बंसल प्रेसिडेंट ऑफ अग्रवाल समाज, विनोद कसाना, अमित गोयल, परिधि शर्मा डायरेक्टर जे. एस. एकेडमी, संस्था की प्रधानाचार्या खुनबू शर्मा एवम् अध्यापक-अध्यापिकाए आदि भी शामिल रहे। इस दौरान बच्चों ने मनमोहक प्रस्तुति दी, जिसमें कक्षा पहली के छात्रओं ने स्वागत नृत्य प्रस्तुत किया, इसके बाद कक्षा चार और पांच के विद्यार्थियों ने सूर्य नमस्कार की प्रस्तुति दी। कार्यक्रम में विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिनमें विदुयार्थियों ने उत्साह और जोश के साथ भाग लिया।
इन खेल प्रतियोगिताओं में बस रेस, केब रेस, रिले रेस और अन्य खेल शामिल थे। इन खेल प्रतियोगिता के माध्यम से विद्यार्थियों ने अपनी शारीरिक व मानसिक क्षमताओं का विकास किया और एक स्वस्थ और सकारात्मक प्रतिस्पर्धा की भावना को विकसित किया। बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि सत्यवीर कटारा ने खेल प्रतियोगिता में विजयी विद्यार्थियों को बधाई दी और छात्रों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की प्रशंसा करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया व कहा कि जीवन में लक्ष्य हासिल करने के लिए कड़ी मेहनत की आवश्यकता है। परिश्रम के आधार पर हम हर मुकाम को हासित कर सकते हैं।
इस कार्यक्रम के अंतर्गत संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर आर. के शर्मा जी ने अपने उद्बोधन में प्रत्येक विद्यार्थी के लेए होल आवश्यक होते हैं। उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य के लिए महत्वपूर्ण है बल्कि वे मानसिक स्वास्थ्य और व्यक्तिगत विकास के लिए भी आवश्यक है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों को टीम वर्क, अनुज्ञासन तथा स्वस्थ प्रतिस्पर्धा की नावना की विकसित करने में मदद करते हैं।
स्कूल की प्रधानाचार्या खुसबू शर्मा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि विद्यार्थी जीवन में अनुशासन और रढ़ाई का जितना महत्य होता है, उतना ही महत्य खेल-कूद का भी होता है। उन्होंने कहा कि क्षेत-विद्यार्थि अपनी प्रतिभा की विकसित करने और अपने आत्मविश्वास को बढ़ाने में मदद करते हैं।
-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…
ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…
माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…
-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…
ग्रेटर नोएडा। जे. एस. अकादमी, डेल्टा-॥॥, ग्रेटर नोएडा में वार्षिक समारोह 'शिवोऽहम् - दिव्य यात्रा'…
खेलो, आगे बढ़ो और सफलता की नई ऊंचाइयों को छुओ का दिया संदेश, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों…