ग्रेटर नोएडा। बहुजन समाज पार्टी के जेवर विधान सभा प्रत्याशी नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने बुधवार को दर्जन भर गांव में जनसम्पर्क किया, जिसमें लोगों ने अपना समर्थन किया। जेवर विधानसभा के “थोरा” गाँव में जनसम्पर्क कार्यक्रम में गांव के लोगों का समर्थन मिला। जनसंपर्क के दौरान बुजुर्गों ने आशीर्वाद दिया साथ ही क्षेत्र कि समस्याओ को भी बताया जो वर्तमान सरकार ने अनसुनी कर दी हैं। क्षेत्र के युवा शक्ति ने जनसंपर्क मे बढ चढ़ कर हिस्सा लिया। नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि 2022 में परिवर्तन तय है और बसपा सरकार बनने जा रही है। इस दौरान जिलाध्यक्ष लखमी सिंह, सेक्टर प्रभारी डा. लोकेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र सिंह, अनस जावेद, आदि सम्मानित लोग मौजूद रहे।

जेवर विधानसभा के “नीमका” गाँव में जनसम्पर्क के दौरान बड़े बुजुर्गों का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त हुआ और युवा शक्ति का साथ मिला, सभी ने बसपा का समर्थन में अपना मत देने की बात कही। “थोरा” गाँव में जनसम्पर्क के दौरान यहाँ के माताओं ने कुछ अलग अंदाज झूमकर स्वागत किया, साथ हीं साथ यहाँ के युवाओं में भी बसपा सरकार बनाने हेतु काफी जोश दिखा। नरेन्द्र भाटी डाढ़ा ने कहा कि इतना प्यार, सम्मान व आर्शीवाद दिया इसके लिए थोरा वासियों का सदा आभारी रहूँगा।
हर माताओं-बहनों का सम्मान है,
जारी रहेगा इनका मान सम्मान।

जेवर विधानसभा के मंगरौली गाँव में जनसंपर्क के दौरान माताओं, बहनों, बुजुर्गों व युवाओं ने बसपा के लिए अपना समर्थन दिया।






