-कार्यक्रम में टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल भी होंगे शामिल
-आगामी 13 नवम्बर को टीपीएफ के शपथ ग्रहण समारोह में मुख्य अतिथि होंगे शामिल
नई दिल्ली/ग्रेटर नोएडा। तेरापंथ प्रोफेशनल फोरम दिल्ली के अध्यक्ष राजेश कुमार जैन ने भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय के सयुंक्त सचिव सी.पी.एस. बक्शी से मंत्रालय में जाकर उनसे मुलाकात की और उन्हें टीपीएफ के द्वारा किये जा रहे कार्यो की जानकारी दी। जैन समाज में जरुरतमंद जैन परिवार भारत सरकार के अल्पसंख्यक मंत्रालय द्वारा चलायी जा रही स्कीम का उपयोग कर सके और मंत्रालय हर संभव मदद करने के लिए तैयार है। इस अवसर पर टीपीएफ दिल्ली अध्यक्ष ने टीपीएफ के कार्यक्रमों का एक प्रति भेंट की। तेरापंथ आचार्य श्री महाश्रमण द्वारा चलाये जा रहे अहिंसा और नशा मुक्ति अभियानों की जानकारी दी। आगामी 13 नवम्बर को सुबह पीएचडी चैम्बर ऑफ़ कॉमर्स में हो रहे शपथ ग्रहण समारोह और नेटवर्किंग कार्यक्रम के लिए मुख्य अतिथि का निमंत्रण दिया जिसे सीपीएस बक्शी ने स्वीकार कर लिया। इस अवसर पर टीपीएफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंकज ओस्तवाल ने भी कार्यक्रम में भाग लेने की स्वीकृति दे दी, जिससे टीपीएफ दिल्ली सभी सदस्यों में ख़ुशी की लहर दौड़ गयी।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…