ग्रेटर नोएडा। स्वच्छ भारत अभियान के तहत लगातार लोगों को स्वच्छता के प्रति प्रेरित कर रहे हैं गृह मंत्रालय के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी राजेश सिंह ने रविवार को सुबह-सुबह घर से झाड़ू लेकर अपने मुहल्ले में निकल पड़े, उनको सफाई करते देख अन्य घरों से भी लोग निकले जो एक अभियान के रुप में शुरु हो गया। नोएडा के बी ब्लॉक सेक्टर 22 में स्वच्छता अभियान चलाया गया इस अभियान में भारत सरकार गृह मंत्रालय के पूर्व वरिष्ठ अधिकारी राजेश सिंह, भाजपा की स्थानीय नेत्री उषा किशोर मंडल, स्थानीय निवासी कुंदन सिंह, विकास चमोली एवं अन्य स्थानीय निवासियों ने भाग लिया। ऐसे माहौल में जहां दिल्ली एनसीआर के लोगों को वायु प्रदूषण के कारण सांस लेने में दिक्कत हो रही है अन्य बीमारियों का अंदेशा बना हुआ है। ऐसे कार्यक्रम लोगों में स्वच्छता के प्रति अलख जगा रहें हैं ताकि लोग बीमारी से बचे रहें। राजेश सिंह ने कहा कि मौसम में बदलाव की वजह से बीमारियां बढ़ रही हैं ऐसे में सभी को अपने आस-पास साफ सफाई रखना बहुत जरुरी है।
-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…
ग्रेटर नोएडा। शिक्षा की गुणवत्ता को नई ऊँचाइयों तक ले जाने के उद्देश्य से 29…
-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…
संस्कृत सामान्य ज्ञान एवं संस्कृत गीत प्रतियोगिता में 50 से अधिक विद्यालयों के विद्यार्थियों ने…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में चल रही बालिका वर्ग की सी.…
ग्रेटर नोएडा,28 अगस्त। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा वन में चल रही बालिका वर्ग की…