" data-ad-slot="">

जेपीएल प्रीमियर लीग में दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8 विकेट से जीता मैच

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

–कशिश जैन ने 7 चौके लगाकर खेली धुआंधार पारी,मैन ऑफ मैच घोषित
ग्रेटर नोएडा। जैन इंटरनेशनल ट्रेड आर्गनाइजेशन(जीतो) नेशनल गेम्स के तहत जीतो प्रीमियर लीग क्रिकेट टूर्नामेन्ट का आयोजन शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम में गुरुवार को शुरु हुआ। पहला मैच एमपीसीजी टाइगर व दिल्ली डेयरडेविल्स के बीच खेला गया। टॉस जीतकर एमपीसीजी टाइगर ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। एमपीसीजी टाइगर निर्धारित 20 ओवर में 10 विकेट खोकर 99 रन बनाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स ने 8 विकेट से मैच जीत लिया। रमन जैन व नैना जैन के साथ राजेश जैन ने कशिश जैन को मैन ऑफ द मैच का खिताब देकर प्रोत्साहित किया। बैटिंग करने उतरे अमन सेटिया ने 33 गेंद में 21 रन बनाया, श्रेनिक जैन ने 16 गेंद में 18 रन, रिषभ 1 गेंद में 1 रन बनाकर रन आउट हो गए। उसके बाद बैटिंग करने उतरे हर्षित जैन ने 17 गेंद में 8 रन का योगदान दिया। शंकर जैन ने 15 गेंद में 6 रन बनाया। गोल्छा ने 15 गेंद में 12 रन बनाया। हर्षित सेठ ने 7 रन, भावी कामथ नाट आउट रहे। एमपीसीजी को 12 रन अतिरिक्त मिला। दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से गेंदबाजी करते हुए रेवन्त राक्यन ने 4 ओवर में 12 रन देकर 1 विकेट लिया, सिद्धार्थ जैन ने 21 रन देकर 2 विकेट और चेतन्य और रिषभ जैन ने 2-2 विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली डेयरडेविल्स की तरफ से कशिश जैन ने 36 गेंद में 47 रन बनाया बनाकर नाबाद रहे, इन्होंने 7 चौके लगाकर दर्शकों का दिल जीत लिया। मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया। जैस जैन ने 1 रन का योगदान किया। आदित्य जैन ने 20 गेंद में 32 रन का योगदान किया। दिल्ली की टीम दो विकेट खो कर 8 विकेट से मैच जीत लिया इस दौरान विक्की ओसवाल कन्वीनर ने बताया कि 8 जोन से 8 टीमें हिस्सा ले रही हैं। पहले मैच को लेकर खिलाड़ियों में काफी उत्साह है, सभी बहुत उत्साहित हैं। धीरक्षाजे, सचिव ने बताया कि जेपीएल में 8 जोन के खिलाड़ी शामिल हुए हैं, इस खेल में विनर खिलाड़ी को लक्ष्य ओलंपिक व एशियन गेम के लिए प्रशिक्षित किया जाएगा, जैन के लड़के ओलंपिक में पदक हासिल करेंगे। अजय जैन चेयरमैन बताया कि इस प्रतियोगिता के लिए प्रोफेशनल कोच व अम्पायर हायर किया गया है। संजय शिशौदिया, बंगलोर चैप्टर ने बताया कि इस प्रतियोगिता से अच्छा रिजल्ट निकल कर आएगा।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>