" data-ad-slot="">

जीतो नेशनल गेम में देशभर के खिलाड़ियों को मिलेगा अवसर,कैलाश खेर बांधेगें शमा, अर्जुन मेघवाल करेंगे उद्घाटन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,25 मई। जैन इंटरनेशन ट्रेड आर्गनाइजेशन(JITO) नेशनल गेम्स एवं जीतो प्रिमियर लीग का आयोजन 26 मई से 29 मई 2022 तक जेपी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स व शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम ग्रेटर नोएडा में आयोजित किया जा रहा है, जिसमें दो हजार जैन परिवार के बच्चे शामिल हो रहे हैं। तीन दिवसीय कार्यक्रम को लेकर बुधवार को जेपी स्पोर्ट्स काम्पलेक्स में प्रेस वार्ता आयोजित किया गया। पत्रकारों को सम्बोधित करते हुए विक्रम जैन नई दिल्ली चैप्टर ने कहा कि जैन समाज सेवा के भाव से काम करता है, समाज को आगे ले जाने के लिए अपने परिवार से ही काम शुरु करना होता है। जैन समाज अपने समाज के बच्चों को खेल के क्षेत्र में अंतरराष्ट्रीय मुकाम पहुंचाने के लिए खेल प्रतिस्पर्धा का आयोजन कर रहा है, ताकि जैन समाज के बच्चे भी एशियन और ओलंपिक खेल में अपनी सहभागिता कर सकें।

इस प्रतियोगिता में क्रिकेट, टेनिस, टेबल टेनिस, शतरंज, बैडमिन्टन, स्वीमिंग और एथलेटिक्स शामिल है। बजंरग बोथरा ने बताया कि 27 मई को दोपहर 12 बजे कार्यक्रम आफिसियल शुभारम्भ किया जाएगा, जिसमें मुख्य अतिथि अर्जुन मेघवाल केन्द्रीय मंत्री भारत सरकार, विशिष्ट अतिथि राज्यवर्धन सिंह राठौर, सांसद व पूर्व ओलंपियन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री व सांसद डॉ. महेश शर्मा, पंकज सिंह विधायक नोएडा, तेजपाल नागर, विधायक दादरी, शिखर धवन, क्रिकेटर, डॉ. राकेश कुमार महानिदेशक ईपीसीएच, हरीश नड्डा शामिल होकर खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करेंगे। मयूर जैन ने बताया कि नार्थ जोन व नई दिल्ली चैप्टर  मिलकर ऐतिहासिक कार्यक्रम आयोजित कर रहा है।

प्रवीन राका, नार्थ जोन सेक्रेटरी ने बताया कि जीतो के पूरे देश में 70 चैप्टर हैं, जिसमें से 700 बच्चे भाग ले रहे हैं, जिसमें विनर और रनर शामिल हो रहे हैं। इस प्रतियोगिता से अच्छे खिलाड़ियों को 2 लाख से 10 लाख तक स्पान्सरशिप दिया जाएगा। क्रिकेट के लिए 30 लाख का स्पान्सरशिप दिया जा रहा है। लक्ष्य एनजीओ की तरफ से विजेता खिलाड़ियों को प्रशिक्षित किया जाएगा, ताकि बच्चों का इंटरनेशन गेम का रास्ता आसान हो सके। 27 मई शाम 7-10 फैशन शो  व सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन होगा, जिसका लीड चित्रांगदा सिंह करेंगी। 28 मई को म्यूजिकल नाइट का आयोजन किया जाएगा, जिसमें कैलाश खेर अपने गायन से धूम मचाएंगे। इसी के साथ दोपहर सोनू शर्मा मोटिवेशन स्पीकर खिलाडियो को प्रोत्साहित करेंगे। 29 मई को कार्यक्रम का समापन होगा।

राजेश जैन कन्विनियर(प्रवक्ता) जीतो ने बताया कि जीतो प्रिमियर लीग में आठ टीमें खेलने के लिए पूरे भारत से आ रही हैं, जिसमें क्रिकेटर शिखर धवन आ रहे हैं। जीतो एक अभियान हैं शिक्षा, धर्म, स्वास्थ्य के क्षेत्र में भी काम कर रहा है। प्रधानमंत्री का विजन खेलो इंडिया के तहत जैन कम्युनिटी भी आगे आ रही है। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में जैन समुदाय के लोग खुलकर सहयोग कर रहे हैं। इस दौरान विक्रम जैन, बजरंग बोहरा, प्रवीण रांका, नार्थ जोन चैप्टर, राजेश जैन प्रवक्ता, मयूर जैन नई दिल्ली चैप्टर, रमन जैन, गुरुग्राम चैप्टर आदि लोग मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>