" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेटर नोएडा में ट्वायकैथान-2022 के फिजिकल एडिशन का शानदार आगाज़

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

 

प्रतिभागियों के उत्साह में दिखी आत्मनिर्भर भारत की झलक   

ग्रेटर नोएडा। भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से तथा भारत को खिलौना उद्योग में आत्मनिर्भर बनाने की महत्वाकांक्षा के साथ टॉयकैथान-2022 का आयोजन एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर 24-26 मई 2022के बीच किया जा रहा है। एनआईईटी नोडल सेंटर पर  टॉयकैथान-2022 के उदघाटन समारोह में डॉ एलनगोवन करियप्पन, असिस्टेंट इन्नोवेशन डाइरेक्टर, (एमआईसी एआईसीटीई) मुख्य अतिथि, श्री उदयन मौर्य, स्टार्ट अप फेलो (एमआईसी एआईसीटीई)-सम्माननीय अतिथि एनआईईटी की एएमडी डॉ नीमा अग्रवाल,  प्रवीण सोनेजा-महानिदेशक- एनआईईटी, डॉ विनोद एम कापसे-निदेशक एनआईईटी, डॉ प्रवीण पचौरी-स्पोक- टॉयकैथान-2022, डॉ बी सी शर्मा, विभागाध्यक्ष, प्रतिभागी तथा आयोजन समिति के सदस्य उपस्थित रहे।   कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन से हुआ। डॉ विनोद एम कापसे-निदेशक एनआईईटी ने स्वागत उद्बोधन प्रस्तुत किया। डॉ कापसे ने कहा कि इस बार  तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड तथा पश्चिम-बंगाल राज्यों से टॉयकैथान-2022  फिजिकल एडिशन में 45 टीम एनआईईटी नोडल सेंटर पर प्रतिभाग कर रही है।

नोडल सेंटर स्पोक डॉ प्रवीण पचौरी ने बताया कि इस बार का टॉयकैथान-२०२२ का संस्करण फिजिकल एडिशन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। उन्होने बताया कि इससे पहले भी संस्थान पिछले वर्ष टॉयकैथान के डिजिटल एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। यह प्रतियोगिता विशेष रूप से भारतीय संस्कृति, सभ्यता, पौराणिक कथाओं, लोकनीति, इतिहास, वैदिक गणित, महापुरुषों, प्रमुख घटनाओं आदि पर आधारित खिलौनों के निर्माण के माध्यम से भारत को खिलौना निर्माण उद्योग में विश्व में प्रमुख खिलौना उत्पादक के रूप में स्थापित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

उदयन मौर्य, स्टार्ट अप फेलो (एमआईसी एआईसीटीई)-सम्माननीय अतिथि ने आयोजन से जुड़ी महत्त्वपूर्ण सूचनाओं के विषय में प्रतिभागियों को अवगत कराया।   डॉ एलनगोवन करियप्पन, असिस्टेंट इन्नोवेशन डाइरेक्टर, (एमआईसी एआईसीटीई) मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया और उनसे पूरे जोश और लगन से टॉयकैथान में प्रतिभाग करने की अपील की।

डॉ मोहित गंभीर-इन्नोवेशन डाइरेक्टर-(एमआईसी एआईसीटीई),  गिरीश कुमार भसीन-वरिष्ठ लेखाधिकारी- एआईसीटीई, श्री योगेश कुमार वाधवन- लेखाधिकारी-एआईसीटीई ने एनआईईटी नोडल सेंटर का दौरा किया। डॉ मोहित गंभीर ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन करते हुये उनसे संवाद किया तथा उनके प्रोजेक्ट और आइडिया के बारे में जानकारी हासिल की।

भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा मंत्रालय की इन्नोवेशन सेल तथा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों एमएसएमई, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से टॉयकैथान-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत को खिलौना निर्माण उद्योग में दुनिया में आगे बढ़ाना है।

टॉयकैथान-2022 के बेहतरीन नियोजन में एआईसीटीए चेयरमैन डॉ अनिल सहस्रबुदधे, इन्नोवेशन काउंसिल से डॉ अभय जेरे, डॉ मोहित गंभीर तथा उनकी टीम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। एआईसीटीई तथा शिक्षा मंत्रालय की इन्नोवेशन सेल के कुशल दिशानिर्देशन तथा यथावांछित सहयोग से एनआईईटी नोडल सेंटर की आयोजन समिति बुलंद हौसले से काम कर रही है। नोडल सेंटर पर प्रो मयंकदीप खरे, प्रो हर्ष अवस्थी, डॉ वी के पांडे, डॉ मनीष कौशिक, प्रो राहुल कुमार शर्मा, प्रो कनिका जिंदल, प्रो संजय कुमार, डॉ सी एस यादव, डॉ रितेश रस्तोगी, प्रो अलका सिंह, प्रो राकेश कुमार सिंह,  संजीव गुप्ता, डॉ के पी सिंह, डॉ अंशुमन सिंह आदि के नेतृत्त्व में टीम बनाई गयी हैं।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

लुलु ने ग्रेटर नोएडा में  हाइपरमार्केट का किया शुभारम्भ, कैबिनेट मंत्री राकेश सचान व लुलु के चेयरमैन हुए शामिल

इस मशहूर अंतरराष्ट्रीय रिटेल ब्रांड ने दिल्ली-एनसीआर में एक नए शॉपिंग डेस्टिनेशन के साथ भारत…

1 day ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

2 days ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

3 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

4 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

4 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>