" data-ad-slot="">

जीबीयू में बीएड के छात्र छात्राओं के लगाए गए कला प्रदर्शनी सर्जन 2022 का किया कुलपति ने किया शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। गौतम बुद्ध विश्वविद्यालय में बीएड  के छात्र छात्राओं का कला प्रदर्शनी सर्जन 2022 का शुभारंभ। इस प्रदर्शनी में बीएड के छात्र छात्राओं ने अपनी सृजनात्मकता कलात्मकता का अभूतपूर्व योगदान देकर सभी को हतप्रभ किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा एवं विशिष्ट अतिथि के रूप में भारतीय इतिहास अनुसंधान परिषद के सदस्य सचिव प्रो. कुमार रतनम उपस्थित रहे। कुलपति प्रोफेसर रविंद्र कुमार सिन्हा ने अपने अध्ययन काल का अनुभव बताते हुए कहा कि आज इस प्रदर्शनी को देखकर मुझे दिल्ली विश्वविद्यालय में बिताए हुए दिन याद आ गए। वे आगे कहते हैं कि मैं भी एक अध्यापक हूं। मैं यह बात कभी नहीं भूलता हूं। वह एक अलग बात है कि आज मेरा औदा क्या है। उन्होंने अपना अध्यापन का कार्य बेंगलुरु में शुरू किया था जहां वे एम टेक के छात्रों को पढ़ाते थे। उन्होंने कहा कि यह प्रदर्शन अन्य विभागों के लिए प्रेरणा का सोत्र है तथा बच्चों को इस कला सृजन की उपयोगिता को बताते हुए कहा कि यह कार्य (कला सृजन) जो आपने किया है वह आपके लिए याद और ज्ञान के रूप में हमेशा आपको काम में आएगा। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रोफेसर कुमार रतनम ने कहा कि आज शिक्षा का मतलब बदल रहा है। एक समय वह था जब शिक्षा को विद्या के नाम से जाना जाता था, लेकिन एक दौर शिक्षा शब्द का आया। यह शिक्षा शब्द का प्रयोग लगभग 134 वर्ष से हो रहा है। उससे पहले विद्या शब्द का इस्तेमाल होता था, लेकिन इस नई शिक्षा नीति के तहत शिक्षा का तात्पर्य बदल रहा है।

इस शिक्षा नीति में इतिहास, दर्शन शास्त्र एवं सांस्कृतिक शब्द का प्रयोग सबसे अधिक बार हुआ है। इस कला सर्जन को शिक्षा नीति से जोड़ने का काम कर रहे थे। इस कार्यक्रम में डीन अकेडमी एन.पी. मलकानिया एवं स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटी एण्ड सोशल साइंस के डीन प्रोफेसर नीति राणा एवं स्कूल ऑफ मैनेजमेंट के डीन प्रोफेसर स्वेता आनंद उपस्थित रहे। विभाग अध्यक्ष मानव विज्ञान व मानसिक स्वास्थ्य डॉ. ए. पी. सिंह, विभागाध्यक्ष जनसंचार डॉ. ओम प्रकाश, प्रोफेसर वंदना पांडे, डॉक्टर चंद्रशेखर पासवान उपस्थित रहे। शिक्षा विभाग अध्यक्ष डॉ विनोद कुमार शनवाल, डॉ श्रुति कंवर , डॉ. पूजा गुप्ता उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक समन्वयक डॉ. अंजलि रतनम के मार्गदर्शन में शिक्षार्थियों द्वारा संपादित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि विश्वविद्यालय के कुलपति ने अपने उद्बोधन द्वारा छात्रों को मार्गदर्शन कर आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

15 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>