ग्रेटर नोएडा। देहरादून स्थित जसपाल राणा शूटिंग रेंज में आयोजित 20 वे उत्तराखंड स्टेट शूटिंग चैम्पियनशिप में इशिका करनानी ने दो गोल्ड एवं एक सिल्वर जीत कर तहलका मचाया। शारदा विश्वविद्यालय के बी पी टी प्रथम वर्ष की छात्रा ने दो सप्ताह के भीतर दूसरी बार स्वर्णिम सफलता अर्जित कर सबको अपनी ओर ध्यान खींचा। ज्ञात हो की इशिका ने हरियाणा के सोनीपत में आयोजित चैम्पियनशिप में 10 मीटर पिस्टल स्पर्धा में भी दो गोल्ड मैडल जीतकर सबको चौंका दिया था।15 से 22 मई तक उत्तराखंड में आयोजित चैम्पियनशिप में इशिका करनानी ने 10 मीटर पिस्टल में सिल्वर मैडल प्राप्त किया तथा 25 मीटर पिस्टल स्पर्धा में व्यक्तिगत तथा टीम दोनों स्पर्धा में गोल्ड मैडल जीता। इशिका ने 300 में 248 का स्कोर करके गोल्ड अपने नाम किया।
अंतरास्ट्रीय शूटिंग स्पोर्ट्स फेडरेशन की सदस्य इशिका ने पहले भी कई राष्ट्रीय एवं अंतरास्ट्रीय स्पर्धाओं में भी प्रतिनिधितव किया है। शारदा विश्वविधालय में इशिका का उनके विभाग ने केक काटकर स्वागत किया। असिस्टेंट रजिस्ट्रार एहतेशाम जहा ने गुलदस्ता देकर स्वागत किया तथा उसके उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामना दिया। शारदा यूनिवर्सिटी के चांसलर पी.के. गुप्ता ने इशिका करनानी को भेजे अपने बधाई सन्देश में उसको भविष्य में खेल के उच्य स्तर पर पहुँचने का आह्वाहन किया तथा हर संभव मदद करने का भी भरोसा दिया। शारदा विश्वविद्यालय को इशिका करनानी पर गर्व है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…