" data-ad-slot="">

एनआईईटी ग्रेनो में ट्वायकैथान-2022 के फिजिकल एडिशन की तैयारियां पूरी, प्रतिभागियों में दिया उत्साह

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने के उद्देश्य से तथा भारत को खिलौना उद्योग में आत्मनिर्भर बनाने की महत्वाकांक्षा के साथ टॉयकैथान-2022 का आयोजन एनआईईटी ग्रेटर नोएडा नोडल सेंटर पर 24-26 मई 2022के बीच किया जा रहा है। नोडल सेंटर स्पोक डॉ प्रवीण पचौरी ने बताया कि इस बार का टॉयकैथान-२०२२ का संस्करण फिजिकल एडिशन के रूप में आयोजित किया जा रहा है। विदित हो कि इससे पहले भी संस्थान पिछले वर्ष टॉयकैथान के डिजिटल एडिशन को सफलतापूर्वक आयोजित कर चुका है। उन्होने आगे बताया कि यह प्रतियोगिता विशेष रूप से भारतीय संस्कृति, सभ्यता, पौराणिक कथाओं, लोकनीति, इतिहास, वैदिक गणित, महापुरुषों, प्रमुख घटनाओं आदि पर आधारित खिलौनों के निर्माण के माध्यम से भारत को खिलौना निर्माण उद्योग में विश्व में प्रमुख खिलौना उत्पादक के रूप में स्थापित करने के लिए आयोजित की जा रही है।

संस्थान के एग्जीक्यूटिव वाइस प्रेसिडेंट रमन बत्रा ने टॉयकैथान-2022 के माध्यम से विद्यार्थियों के अंदर छिपी हुई प्रतिभा को मूर्त रूप में वैश्विक पटल पर लाने के भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की दूरदर्शिता और अभूतपूर्व नेतृत्त्व क्षमता के प्रति सभी प्रतिभागियों की ओर से कृतज्ञता व्यक्त की। एनआईईटी नोडल नोडल सेंटर हेड तथा एनआईईटी के निदेशक डॉ विनोद एम कापसे ने कहा कि इस बार  तमिलनाडु, तेलंगाना, उत्तराखंड तथा पश्चिम-बंगाल राज्यों से टॉयकैथान-2022  फिजिकल एडिशन में 45 टीम एनआईईटी नोडल सेंटर पर प्रतिभाग कर रही है। भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय तथा मंत्रालय की इन्नोवेशन सेल तथा अन्य केंद्रीय मंत्रालयों एमएसएमई, महिला एवं बाल विकास मंत्रालय, सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय, कपड़ा मंत्रालय, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के सहयोग से टॉयकैथान-2022 का आयोजन किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य भारत को खिलौना निर्माण उद्योग में दुनिया में आगे बढ़ाना है।

टॉयकैथान-2022 के बेहतरीन नियोजन में एआईसीटीए चेयरमैन डॉ अनिल सहस्रबुदधे, इन्नोवेशन काउंसिल से डॉ अभय जेरे, डॉ मोहित गंभीर तथा उनकी टीम की महत्त्वपूर्ण भूमिका रही है। एआईसीटीई तथा शिक्षा मंत्रालय की इन्नोवेशन सेल के कुशल दिशानिर्देशन तथा यथावांछित सहयोग से एनआईईटी नोडल सेंटर की आयोजन समिति बुलंद हौसले से काम कर रही है। नोडल सेंटर पर प्रो मयंकदीप खरे, प्रो हर्ष अवस्थी, डॉ वी के पांडे, डॉ मनीष कौशिक, प्रो कनिका जिंदल, प्रो संजय कुमार, डॉ सी एस यादव, डॉ रितेश रस्तोगी, प्रो अलका सिंह, प्रो राकेश कुमार सिंह, श्री संजीव गुप्ता, डॉ के पी सिंह, डॉ अंशुमन सिंह आदि के नेतृत्त्व में टीम बनाई गयी हैं।

 

 

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>