ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को विश्व रेडियोलॉजी दिवस के अवसर पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम में संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल, शिक्षकगण, विद्यार्थी तथा अतिथिगण उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ किया गया। इसके पश्चात् अतिथियों द्वारा रेडियोलॉजी के क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों, चिकित्सा निदान में इसकी भूमिका तथा रेडियोलॉजिस्ट एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजिस्ट के योगदान पर प्रेरणादायक विचार प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए भाषण, पोस्टर प्रदर्शन एवं प्रस्तुति ने सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में संस्थान के निदेशक ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए रेडियोलॉजी के क्षेत्र में निरंतर प्रगति और जागरूकता बढ़ाने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का सफल संचालन बी.आर.आई.टी. टीम ने किया। अंत में सभी को धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम का समापन हुआ।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…