" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

गुरु वंदन- छात्र अभिनन्दन के वार्षिक सम्मान समारोह में शिक्षक व विद्यार्थी हुए सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारत विकास परिषद् की विवेकानन्द शाखा ने ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, सिग्मा 1, ग्रेटर नोएडा के सभागार में “गुरु वंदन- छात्र अभिनन्दन” का वार्षिक सम्मान समारोह आयोजित किया। जिसमें अति विशिष्ट अतिथि के रूप में न्यायमूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव,सेवानिवृत्त न्यायाधीश इलाहाबाद उच्च न्यायालय, श्रीचंद शर्मा,शिक्षक विधायक, तेजपाल नागर,विधायक दादरी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के प्रारम्भ में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने संचारी भट्टाचार्य के कुशल संयोजन में राष्ट्र गीत वन्दे मातरम का पूर्ण गायन  किया। ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल के छात्र छात्राओं ने स्वागत गीत तथा नृत्य प्रस्तुत किया। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने गजानन माली की रचना विकसित भारतम की सुन्दर प्रस्तुति दी। डॉ. विकास भारद्वाज, चेयरमैन एनएस हॉस्पिटल, कंचन कुमारी, निदेशिका दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल,  धर्मेंद्र चंदेल, ब्यूरो प्रमुख, दैनिक जागरण तथा गजानन माली, संस्थापक टेन न्यूज़ नेटवर्क ने विशिष्ट अतिथि के रूप में कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के दस प्रधानाचार्यों मंजू कौल रैना, प्रधानाचार्या, ग्रेटर नोएडा वर्ल्ड स्कूल, हिमा शर्मा, प्रधानाचार्या दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, राजकुमार शर्मा, प्रधानाचार्य, सी आर आर पब्लिक स्कूल, अदिति बासु रॉय, प्रधानाचार्या, ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल, डॉ. सरोज सिंह, अपना स्कूल, डॉ मूर्वी सिंह, प्रधानाचार्या, विक्ट्री वर्ल्ड स्कूल, प्रोमिता शर्मा, प्रधानाचार्या, शैफाली पब्लिक स्कूल दादरी, अमरेश चपराना, प्रधानाचार्या, भारतीय वैदिक बालिका इंटर कॉलेज तिलपता को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए विशिष्ट शिक्षा सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया। अपने प्रेरक उद्बोधन में श्रीचंद शर्मा ने वेद, रामायण, महाभारत की बोध कथाओं से विभिन्न उदाहरण उद्धृत कर भारतवर्ष की गौरवशाली ज्ञान विज्ञान की परम्परा का स्मरण करवाकर छात्र छात्राओं को प्रेरित किया। उन्होंने बताया कि हमारे यहां तो प्राचीन काल से ही गुरु पूर्णिमा मनाते आए हैं। विधायक तेजपाल नागर ने विद्यार्थियों को भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। न्याय मूर्ति शंभूनाथ श्रीवास्तव ने कहा कि विद्यार्थियों को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। एक असफलता जीवन में सफलता के अन्य रास्ते खोल देती है। डॉ. विकास भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थियों को अपने जीवन का लक्ष्य तय करके पूरी मेहनत से उसे पूरा करने का प्रयास करना चाहिए। धर्मेंद्र चंदेल ने कहा कि विद्यार्थियों को गुरुजनों का सम्मान करना चाहिए और उनके बताये सफलता के मार्ग पर आगे बढ़ते रहना चाहिए। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल की निदेशिका कंचन कुमारी ने कहा कि सभी बच्चों के अंदर सामर्थ्य होता है, उनके अंदर संस्कार के बीज अंकुरित हों, ऐसा प्रयास सभी गुरुजनों को करना चाहिए। पंद्रह विद्यालयों के पच्चीस शिक्षक/शिक्षिकाओं को सर्वश्रेष्ट शिक्षण कार्य के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। कक्षा 6 से 12 तक के अस्सी प्रतिभावान विद्यार्थियों को विभिन्न कक्षाओं में उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन  के लिए स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।

भारत विकास परिषद,विवेकानंद शाखा के पदाधिकारी नरेश गुप्ता, विनोद अरोरा, शिखर गुप्ता, राजेश बिहारी, राजेंद्र सोनी, महिला संयोजिका प्रेरणा, गुड्डी तोमर, कौशल गुप्ता, रेनू गुप्ता, नीरज कौशिक, सीए मुकुल गर्ग, संगीता वर्मा, डॉ. निधि माहेश्वरी, माया, सरोज सिंह, सुजान सिंह, संजीव शर्मा सहित समाज के अनेक विद्वत जनों ने कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। प्रोफेसर विवेक कुमार,निदेशक, एमिटी इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलोजी ने कार्यक्रम के उद्देश्य की जानकारी दी तथा मंच संचालन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या मंजू कौल तथा विवेकानंद शाखा के अध्यक्ष विवेक अरोड़ा ने सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

17 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>