" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल में SIR Activity अभियान का हुआ शुभारंभ

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। भारतीय जनता पार्टी, ग्रेटर नोएडा मण्डल के सभी बूथों पर आज SIR (Summary Intensive Revision) अभियान की ज़ोरदार शुरुआत की गई। इस अभियान के माध्यम से मतदाता सूची के पुनरीक्षण कार्य को गति देने और नए मतदाताओं के नाम जोड़ने, संशोधन एवं विलोपन की प्रक्रिया को पारदर्शी व सुगम बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस कार्यक्रम का संचालन ज़िलाध्यक्ष  अभिषेक शर्मा और मण्डल अध्यक्ष अर्पित तिवारी के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री मुकेश दीक्षित तथा शक्ति केन्द्र संयोजक योगेन्द्र पवार (सेक्टर डेल्टा) के संरक्षण में अभियान का सफल आयोजन हुआ। सुबह 10 बजे से प्रारंभ हुआ यह अभियान शाम 5 बजे तक चला। इस दौरान सेक्टर के निवासियों का उत्साहपूर्ण सहयोग देखने को मिला। प्रारंभ में नए फॉर्म भरने और एसआईआर प्रणाली को समझने में कुछ नागरिकों को कठिनाई हुई, किन्तु वहाँ उपस्थित बीएलओ और बीएलए-2 अधिकारियों ने तत्परता से सभी समस्याओं का समाधान किया। दोपहर के बाद विजिलेंस अधिकारी ममता चौधरी (लेखपाल) ने डेल्टा-1 स्थित कम्युनिटी सेंटर पहुँचकर एसआईआर अभियान के कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने कार्य की गति बढ़ाने के निर्देश दिए और मोबाइल एप के माध्यम से कार्य को और अधिक सरल व प्रभावी ढंग से करने के लिए सभी बीएलओ को महत्वपूर्ण सुझाव भी दिए। इस अवसर पर बीएलओ प्रियंका कसाना, श्वेता वर्मा, अवधेश कुमार, सुनील कुमार, तथा बीएलए-2 भगवत प्रसाद शर्मा (मीडिया प्रभारी, भाजपा ग्रेटर नोएडा मण्डल) विशेष रूप से उपस्थित रहे।

SIR सिस्टम क्या है?

SIR (Summary Intensive Revision) निर्वाचन आयोग की एक विशेष पहल है, जिसके अंतर्गत प्रत्येक वर्ष मतदाता सूची का पुनरीक्षण किया जाता है। इस प्रक्रिया में:

  • नए मतदाताओं के नाम जोड़े जाते हैं,
  • त्रुटिपूर्ण विवरणों का संशोधन किया जाता है,
  • मृत अथवा स्थानांतरित मतदाताओं के नाम हटाए जाते हैं।

इस अभियान का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि प्रत्येक योग्य नागरिक का नाम मतदाता सूची में दर्ज हो तथा आगामी चुनावों में वह अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>