यूपीआईटीएस में कैलाश इंस्टीट्यूट का स्टॉल बना आकर्षण का केंद्र, कोर्सों की जानकारी लेने उमड़ी भीड़

UP International Trade Show 2026, UPITS 2026, उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो, कैलाश इंस्टीट्यूट, Kailash Institute, Kailash Institute of Nursing and Paramedical Sciences, नर्सिंग कोर्स, पैरामेडिकल कोर्स, नर्सिंग शिक्षा, पैरामेडिकल शिक्षा, मेडिकल शिक्षा, मेडिकल करियर, स्वास्थ्य शिक्षा, ग्रेटर नोएडा, इंडिया एक्सपो मार्ट, GIMS, डॉ. राकेश कुमार गुप्ता, संदीप गोयल, छात्र, करियर अवसर, उत्तर प्रदेश शिक्षा, Education News, Nursing Education, Paramedical Science

ग्रेटर नोएडा। उत्तर प्रदेश इंटरनेशनल ट्रेड शो-2026 में कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज का स्टॉल लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। ट्रेड शो में पहुंचे लोगों ने संस्थान के स्टॉल पर नर्सिंग एवं पैरामेडिकल क्षेत्र में संचालित विभिन्न पाठ्यक्रमों, शैक्षणिक सुविधाओं, करियर के अवसरों और विद्यार्थियों को उपलब्ध सुविधाओं के बारे में जानकारी हासिल की। स्टॉल पर संस्थान की ओर से नर्सिंग और पैरामेडिकल शिक्षा से जुड़े पाठ्यक्रमों के साथ-साथ आधुनिक शैक्षणिक सुविधाओं और विद्यार्थियों के लिए उपलब्ध प्रशिक्षण एवं करियर विकल्पों की जानकारी दी जा रही है।

Kailash Institute's stall at UPITS became the centre of attraction, crowds gathered to get information about the courses.Kailash Institute's stall at UPITS became the centre of attraction, crowds gathered to get information about the courses.

बड़ी संख्या में विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों ने स्टॉल पर पहुंचकर पाठ्यक्रमों और शिक्षा के क्षेत्र में रोजगार की संभावनाओं के बारे में जानकारी ली। यूपीआईटीएस-2026 के तीसरे दिन स्टॉल पर विद्यार्थियों और आम लोगों की विशेष भीड़ देखने को मिली। इस दौरान संस्थान के विद्यार्थियों ने भी ट्रेड शो के विभिन्न स्टॉलों का भ्रमण किया। विद्यार्थियों ने कहा कि ट्रेड शो में उत्तर प्रदेश के उद्योग, तकनीक, हस्तशिल्प, शिक्षा, ऑटोमोबाइल और नए इनोवेशन को करीब से देखने और समझने का अवसर मिला। उन्होंने ट्रेड शो के अनुभव को सीखने और अपने करियर के लिए उपयोगी बताया।

Kailash Institute's stall at UPITS became the centre of attraction, crowds gathered to get information about the courses.

कैलाश इंस्टीट्यूट के स्टॉल पर GIMS के निदेशक ब्रिगेडियर डॉ. राकेश कुमार गुप्ता भी पहुंचे। उन्होंने संस्थान के मैनेजिंग डायरेक्टर संदीप गोयल से मुलाकात कर संस्थान की शैक्षणिक गतिविधियों और स्वास्थ्य शिक्षा से जुड़े विषयों पर चर्चा की। इस दौरान संस्थान की ओर से उन्हें संचालित पाठ्यक्रमों और शैक्षणिक सुविधाओं की जानकारी दी गई। यूपीआईटीएस में कैलाश इंस्टीट्यूट की भागीदारी से विद्यार्थियों और आम लोगों को नर्सिंग एवं पैरामेडिकल शिक्षा के क्षेत्र में उपलब्ध अवसरों को समझने का मंच मिला।

  • नरसिंग कोर्स (Nursing Courses)
  • बीएससी नर्सिंग (B.Sc Nursing – 4 वर्ष)
  • पोस्ट बेसिक बीएससी नर्सिंग (Post Basic B.Sc Nursing)
  • जीएनएम (GNM – डिप्लोमा इन जनरल नर्सिंग एंड मिडवाइफ्री)
  • एएनएम (ANM – ऑक्सिलेरी नर्सिंग मिडवाइफ्री)
  • एमएससी नर्सिंग (M.Sc Nursing – जैसे कम्युनिटी हेल्थ आदि)
  • फिजियोथेरेपी कोर्स (Physiotherapy Courses)
  • बीपीटी (Bachelor of Physiotherapy – 5 वर्ष)
  • एमपीटी (Master of Physiotherapy)
  • पैरामेडिकल और एलाइड हेल्थ साइंस कोर्स (Paramedical Courses)
  • बीएमएलएस / बीएमएलटी (Bachelor of Medical Laboratory Science / Technology)
  • बीएमआरआई टी (Bachelor of Medical Radiology & Imaging Technology)
  • ओटी टेक्निशियन, सीटी स्कैन टेक्निशियन और कार्डियोलॉजी टेक्निशियन आदि के डिप्लोमा प्रोग्राम
  • अन्य कोर्स (Other Courses)
  • बीबीए (BBA) और बीसीए (BCA)

Spread the love