" data-ad-slot="">

सेन्ट जोसेफ स्कूल में चल रहे तीन दिवसीय उ.प्र./ उत्तराखंड राज्य स्तरीय खो खो प्रतियोगिता में कानपुर नॉर्थ बना चैम्पियन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल में तीन दिवसीय राज्य स्तरीय खो-खो प्रतियोगिता के अंतिम दिन फाइनल मैच खेले गए। अंडर 14 बालक वर्ग एवम बालिका वर्ग के मैच कल 27 जुलाई की शाम खेले गए थे। अंडर 17, अंडर 19 बालक और बालिका वर्ग के सभी मैच शुक्रवार को खेले गए। पूरे टूर्नामेंट में कानपुर साउथ व कानपुर नॉर्थ का प्रदर्शन काफी सराहनीय रहा। अंडर-14 बालक वर्ग में कानपुर नॉर्थ ने फाइनल में जीत कर पहले स्थान पर अपना कब्जा किया। दूसरे स्थान पर कानपुर साउथ और तीसरे स्थान पर वाराणसी की टीम रही। अंडर 14 बालिका वर्ग में कानपुर साउथ प्रथम वाराणसी द्वितीय तथा कानपुर नॉर्थ तीसरे स्थान पर रहे। अंडर 17 बालक वर्ग का परिणाम कुछ इस प्रकार रहा प्रथम पायदान पर वाराणसी, दूसरे पायदान पर कानपुर नॉर्थ और तीसरे पायदान पर गाजियाबाद की टीम रही। अंडर 17 बालिका वर्ग में पहले स्थान पर रही कानपुर नॉर्थ के टीम दूसरे स्थान पर गाजियाबाद और तीसरे स्थान पर कानपुर साउथ की टीम रही।

अंडर 19 बालक वर्ग में पहली कामयाबी मिली गाजियाबाद को दूसरी कानपुर साउथ और तीसरी लखनऊ बी को। अंडर 19 बालिका वर्ग में फाइनल जीत कर गोल्डन ट्रॉफी हासिल करने वाली टीम रही कानपुर साउथ, द्वितीय स्थान पर कानपुर नॉर्थ और तृतीय स्थान पर गाजियाबाद की टीम रही। ट्रॉफी एवम पदक वितरण का समारोह टूर्नामेंट की समाप्ति पर संपन्न हुआ। इस अवसर पर स्कूल के प्रधानाचार्य फादर ऑलविन पिंटो, जोनल कोऑर्डिनेटर फादर रोजीमोन ज्वाइंट कोऑर्डिनेटर स्पोर्ट्स एंड गेम्स सीआईएससीइ मिस्टर डेविड जॉर्ज सिरिल खो खो एसोसिएशन सेक्रेटरी मिस्टर अजय शर्मा, ज्वाइंट सेक्रेटरी खो-खो एसोसिएशन मिस्टर चंद्रमणि शर्मा तथा स्कूल हेडमिस्ट्रेस सिस्टर्स और स्टाफ मेंबर्स भी उपस्थित रहे। फादर ऑलविन पिंटो ने सभी विजेताओं को बधाइयां दी साथ ही सभी सहयोगी कोचेस, स्टाफ मेंबर्स के साथ साथ अनुशासन के लिए सभी खिलाड़ियों की भी भूरी भूरी प्रशंसा की। जोनल कॉर्डिनेटर फादर रोज़ीमोन ने पुरस्कार के उपरांत नेशनल खेलने वाले खिलाड़ियों के नामों की घोषणा की,जिसका सफल समापन हो गया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

55 minutes ago

KV World School का वार्षिक खेल दिवस आयोजित, बच्चों में दिखा उत्साह, अतिथियों ने किया प्रोत्साहित

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। केवी वर्ड स्कूल, डेल्टा-3 ग्रेटर द्वारा शहीद विजय सिंह पथिक स्टेडियम, ग्रेटर…

1 hour ago

शारदाकेयर हेल्थसिटी और शारदा हॉस्पिटल में किडनी देखभाल  के लिए डायलिसिस टेक्नीशियन मीट 2026 का हुआ आयोजन

-इस मीटअप में पश्चिमी उत्तर प्रदेश और गाजियाबाद के 100 से अधिक डायलिसिस टेक्नीशियन शामिल…

2 days ago

राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल में भव्य तीन दिवसीय अंतरविद्यालयीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,02 नवम्बर। राम-ईश इंटरनेशनल स्कूल (RIS) में तीन दिवसीय खेल प्रतियोगिता में 12 विद्यालयों…

2 days ago

नोएडा टैलेंट हंट में आर्या चौहान ने रचा सफलता का अध्याय, तीन पदक जीतकर बढ़ाया परिवार और विद्यालय का गौरव

माँ को मानती हैं अपना आदर्श, खेल को बनाया जीवन का अभिन्न अंग; आर्या की…

3 days ago

“मोदी जी, योगी जी…प्लीज हमारी सड़क बनवा दीजिए!” बच्चों ने की भावुक अपील

-सड़क नहीं तो वोट नहीं! घुटने भर पानी और कीचड़ में उतरकर निवासियों ने दर्ज…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>