रबूपुरा। सात सूत्रीय मांगों को लेकर जेवर स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर कई दिन से चल रहे आशाओं के धरने के समर्थन में किसान एकता संघ ने भी आवाज बुलन्द की है। मंगलवार को किसान एकता संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सोरन प्रधान व महिला मोर्चे की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी के नेतृत्व में दर्जनों कार्यकर्ता धरना स्थल पर पहुंचे एव आशा कार्यकर्ताओं को समर्थन देते हुए मांग पूरी नहीं होने तक धरना जारी रखने का ऐलान किया है। प्रदेश अध्यक्ष अखिलेश प्रधान ने बताया कि जेवर स्वास्थ्य केंद्र पर आशा बहुओं का सात सूत्रीय समस्याओं को लेकर धरना चल रहा है। जिसको समर्थन देने के लिए संगठन के पदाधिकारी और कार्यकर्ता जेवर स्वास्थ्य केन्द्र पर पहुँचकर समर्थन पत्र देकर आशा बहुओं के धरने को मजबूती प्रदान की । जब तक आशाओं की समस्याओं का समाधान नहीं हो जाता तब तक आंदोलन जारी रहेगा। बतादें कि गांव-गांव घर-घर जाकर हर गम्भीर परिस्थिति काम करने वाली आशा कार्यकर्ता अनदेखी का शिकार हो रहीं थीं। जिसके चलते पिछले कई दिनों से आशा कार्यकर्ता मानदेय बढोत्तरी, राष्ट्रीय कर्मचारी घोषित किये जाने, राजकीय कर्मियों की तरह सुविधाएं दिए जाने समेत सात सूत्रीय मांगों को लेकर धरना दे रहीं हैं। इस मौके पर सतीश कनारसी, विक्रम नागर, अरविन्द सेक्रेटरी, उमर प्रधान, अरुण खटाना, मनीष नागर अजय ठाकुर, जगदीश शर्मा, पप्पे नागर, कृष्ण पंडित, आशु अट्टा, सलेक भाटी, शकील आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…