" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

बगैर मांग पूरी हुए नहीं उठेगा धरना, सीएमओ के आने पर ही होगी आगे की वार्ता

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पर लगे गम्भीर आरोप, 20 हजार रुपये मांगने का ऑडियो वायरल:
रबूपुरा। विगत दिनों से जारी आशा कार्यकर्ताओं के धरने में शुक्रवार को दूसरे दौर की वार्ता भी विफल रही। साथ ही चेतावनी दी है जब तक मुख्य चिकित्सा अधिकारी वार्ता कर समस्याओं का समाधान नहीं करते तब तक धरना प्रदर्शन जारी रहेगा। किसान एकता संघ महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष गीता भाटी ने बताया कि आशा कार्यकर्ताओं को डराया धमकाया जा रहा है जिसे कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। शुक्रवार को संगठन के नेतृत्व में वार्ता होनी थी लेकिन कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। धरनारतों के समझाने का प्रयास कर रहे डॉ0 पवन कुमार के साथ तीखी नोंकझोंक हुई और इसके बाद सीएमओ के आने पर ही वार्ता होने व समस्याओं का समाधान उपरांत ही धरना स्थगित करने की चेतावनी दी है। वहीं सूत्रों की मानें तो स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी पवन कुमार पर भी गम्भीर आरोप लगाए गए हैं जब धरने में उन्हें खरी खोटी सुनाई गई तो वह चुपके से वहां से खिसक गए। सीएमओ के नाम पर मांगे 20 हजार, ऑडियो वायरल- सोशल मीडिया पर एक ऑडियो तेजी से वायरल हो रहा है जोकि स्वास्थ्य केंद्र प्रभारी व एक कर्मचारी के बीच हुई वार्ता का बताया जा रहा है। ऑडियो में एक व्यक्ति को दूसरे व्यक्ति से 20 हजार रुपये लाने एवं आशा कार्यकर्ता से की गई अभद्रता के मांफी मांगने की बात कही जा रही है। साथ ही दावा किया जा रहा कि इस बार मामले को बामुश्किल संभाला गया है तथा 20 हजार रुपये सीएमओ को दिए जाने के बाद ही कर्मचारी को बचाया जा सकता है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>