ग्रेटर नोएडा। नॉलेज पार्क तीन के एक्यूरेट कालेज में तीन दिन से चल रहे युव़ोत्सव-21 खेल महोत्सव का आज फाइनल डे था जिसमें क्रिकेट, बैडमिंटन और वालीबॉल के सेमीफाइनल व फाइनल मैच खेले गये। युवोत्सव में शामिल 15 कालेजों की 50 टीमों में से फाइनल मैच आज खेले गये। इसमें बैडमिंटन में गलगोटिया यूनिवर्सिटी का दबदबा रहा। तथा क्रिकेट तथा वालीबाल में जे एस एस नोएडा ने बाजी मारी। विजेता तथा उपविजेता टीमों को विनिंग ट्राफी, मेडल, सर्टिफिकेट व नगद इनाम दिया गया। पुरस्कार वितरण समाऱोह के मुख्य अतिथि लोक सेवा आयोग में डिप्टी डायरेक्टर एस.एस. शुक्ला ने विजेताओं को सम्मानित किया तथा उत्साहवर्धन किया तथा उपविजेताओं को अगले महोत्सव में जीतने की प्रेरणा दी। एक्यूरेट कालेज के डायरेक्टर डॉ. विजय शुक्ला ने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी। तथा इवेंट संयोजक प्रोफेसर नवीन झा ने क्रिकेट उपविजेता टीम एक्यूरेट कालेज के खिलाड़ियों का मनोबल संवर्धन किया। डायरेक्टर पालीटेक्निक प्रोफेसर सुनील मिश्रा ने बताया कि हम ऐसे जोनल स्पोर्ट्स इंवेंट अगले सत्र में गौतमबुद्ध नगर जिले के सभी इंटर कालेजों के लिए आयोजित करने की योजना बना रहे हैं। सभी छात्र प्रतिभागियों और कालेजों के प्रतिनिधियों ने शानदार आयोजन के लिए बधाई दी तथा कालेज प्रबंधन का आभार व्यक्त किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…