रबूपुरा। जहां क्षेत्र में एयरपोर्ट, फिल्मसिटी समेत अन्य बड़ी-बड़ी योजनाओं के सहारे विकास की किरण जगाई जा रही है वहीं गांव की टूटी सड़क पर वाहन तो क्या?पैदल चल पाना भी दुश्वार हो रहा है। कई बार दुपहिया वाहनों के फिसलने से लोग चोटिल हो जाते हैं। प्रशासनिक अधिकारियों से लेकर जनप्रतिनिधियों तक सड़क निर्माण की गुहार लगाने के बावजूद भी कोई समाधान नहीं होने से ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। गांव मारहरा के निवासियों का कहना है कि गांव से झाझर को जाने वाली सड़क पिछले कई सालों से टूटी पड़ी है। अनेकों बार प्रशासनिक अधिकारियों को लिखित में अवगत कराया जा चुका है तथा स्थानीय जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगाई गई है लेकिन अभी तक कोई समाधान नहीं हो सका है। लोगों को बड़ी बड़ी परियोजनाओं के नाम पर विकास के बड़े-बड़े सपने दिखाए जा रहे हैं लेकिन हजारों की आबादी वाले गांव के लिए एक सड़क तक का दुरुस्तीकरण नहीं हो पा रहा है। कई बार गढ्ढों के कारण उक्त मार्ग पर गिरने से लोग चोटिल हो चुके हैं लेकिन शासन-प्रशासन का इधर कोई ध्यान नहीं है। जिसके कारण ग्रामीणों में रोष व्याप्त है।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…