" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

सांसद महेश शर्मा ने कहा किसानों के लिए बेहद लाभदायक होगा कृषि बिल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। केंद्र सरकार द्वारा लाये गये कृषि बिल किसानों के लिए वरदान साबित होगा तथा इससे किसी भी किसान भाई का अहित नहीं होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने समस्त जनता की भलाई के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं एवं भाजपा सरकार सबका साथ-सबका विकास के लिए प्रतिवद्ध है। उक्त बातें रविवार को स्थानीय सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री डा0 महेश शर्मा ने जेवर के कस्बा जहांगीपुर के समीप गांव गढ़ी में भाजपा कार्यालय के उद्घाटन के दौरान लोगों को सम्बोधित करते हुए कहीं। साथ ही उन्होंने सरकार की नीतियों एवं कृषि बिलों पर विस्तार से समझाते हुए खुर्जा में बन रहे बिजली घर व जेवर एयरपोर्ट को लेकर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की भी जमकर प्रसंशा की। इसके साथ ही उन्होंने जेवर के प्रथम विधायक छत्तरपाल सिंह को भी याद करते हुए क्षेत्रीय जनता का आभार व्यक्त किया। वहीं खुर्जा से 4 बार विधायक रहे हरपाल सिंह ने लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि कोई भी जनप्रतिनिधि हो उसे हमेशा जनता के संर्पक में रहना चाहिए अन्यथा उसके द्वारा कराये गये विकास कार्य भी शून्य हो जाते हैं। इस मौके पर करनेश सिंह, सुरेश चंद शर्मा, विजय भाटी, यतीश ठाकुर, मंजीत सिंह, चन्द्रमणि भारद्धाज, उदयवीर चैधरी, राजू शर्मा, राजेन्द्र सिंह, संजय रावत आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>