ग्रेटर नोएडा। केंद्रीय विद्यालय सीआईएसफ सूरजपुर के स्काउट छात्रों ने प्लास्टिक और पॉलीथिन का इस्तेमाल रोकने के लिए जागरूकता रैली निकाली, इस दौरान बच्चे हाथों में तख्तियां लेकर लोगों का ध्यान आकर्षित किया। केन्द्रीय विद्यालय के प्राचार्य अजय गुप्ता ने बताया कि पॉलीथीन के उपयोग से मनुष्य के साथ जानवरों पर दुष्प्रभाव देखने को मिल रहा है, जिसको लेकर स्कूल में स्काउट गाइड विंग के बच्चों ने पोस्टर-बैनर के माध्यम से प्लास्टिक के दुष्परिणाम के प्रति आगाह किया। रैली में के दौरान बच्चों के हाथ में तख्तियां थी, जिसमें लिखा था पॉली बैग जो गाय खाएगी वह मर जाएगी, आखिर मम्मी घर में दूध कहां से लाएगी।
रैली में शामिल बच्चों ने लोगों से पॉलीथीन का उपयोग नहीं करने और लोगों को जागरुक करने का प्रयास किया। इस दौरान यू.के. रावल स्काउट गाइड विंग, सुषमा शर्मा, किरण तिवारी आदि शिक्षिकाएं मौजूद रही।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…