ग्रेटर नोएडा,14 अक्टूबर। केवी वर्ड स्कूल डेल्टा-तीन का वार्षिक उत्सव ईशान इंस्टीट्यूट के प्रेक्षागृह में किया गया, जिसका शुभारम्भ दीप प्रज्वलित व सांस्कृतिक प्रस्तुति से हुई। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि जेवर विधायक धीरेन्द्र सिंह, सम्मानित अतिथि गोस्वामी शुशील महाराज, भाष्कर बालकृष्णन, डॉ. संजय कुमार मोटिवेशनल ट्रेनर कैरियर एक्सपर्ट, फादर सबेस्टियन डायरेक्टर एनईयूएस शामिल हुए। विद्यालय की प्रगति को प्रस्तुत करते हुए प्रधानाचार्य डॉ. हिमांशु राना ने कहा कि वार्षिक उत्सव के आयोजन का उद्देश्य बच्चों को शिक्षा के साथ ही साथ कला एवं संस्कृति से जोड़ना भी है। इस तरह के कार्यक्रम से बच्चों के अंदर छिपी प्रतिभा को बाहर लाने में मददगार साबित होता है। कार्यक्रम में बच्चों ने पंजाबी नृत्य, समूह नृत्य एवं नाटक,योगा आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभी से अवगत कराया एवं दर्शकों ने तालियां बजाकर उत्साहवर्धन किया। स्कूल के वार्षिक उत्सव पर स्कूल के निदेशक, शिक्षकों एवं बच्चों ने अपना योगदान दिया। मोटिवेशन स्पीकर ने अभिभाकों को प्रेरित किया किया अपनी आकांक्षाओं को अपने बच्चों पूरा कराने का दबाव न बनाएं, उनको समय दें और उन्हें प्रेरित करें न कि किसी बच्चे से उनकी तुलना करें। अंत में कक्षा सात की छात्रा आरुषि ने अतिथियों, शिक्षकों एवं अभिभावकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…