" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

चुनाव आचार संहिता लागू होते ही शराब तस्करों पर नकलेल हुई तेज,एक गिरफ्तार

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। शराब तस्करों के विरुद्ध कोतवाली चलाए जा रहे अभियान में पुलिस ने रविवार को एक तस्कर को गिरफ्तार करते हुए हरियाणा मार्का शराब बरामद की है। पुलिस ने शराब व बाइक जब्त कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक रविवार को गांव चंडीगढ़ के तिराहे पर चेकिंग की जा रही थी। तभी बाइक पर सवार होकर आया एक व्यक्ति पुलिस टीम को देखकर भागने लगा। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया तथा तलाशी लेने पर उक्त के पास से 350 पव्वा हरियाणा मार्का देशी शराब बरामद हुई है। पूछताछ के दौरान अभियुक्त की पहचान कलुआ निवासी गांव भुन्नातगा के रूप में हुई है एवं आरोपी के विरुद्ध पहले भी शराब तस्करी के मामले दर्ज हैं। गौरतलब है कि कोतवाली क्षेत्र के हरियाणा सीमावर्ती होने के चलते शराब तस्करी बड़े पैमाने पर होती है तथा बीते दिनों कच्ची शराब बनाये जाने का भी खुलासा हो चुका है। पुलिस ने 4 जनवरी व 6 जनवरी को गांव चंडीगढ़ व फलैदा के जंगलों में कच्ची शराब बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़ करते हुए भारी मात्रा में शराब जब्त की थी। वहीं सूत्रों की माने तो 23 जून 2021 को भी क्षेत्र में कच्ची शराब बनाये जाने का खुलासा हुआ था तो वहीं 9 जनवरी 2021 को गांव चंडीगढ़ में छापेमारी करने गई पुलिस टीम पर माफियाओं व उनके परिजनों ने हमला कर दिया था।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>