" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विधान सभा चुनाव के लिए जिला प्रशासन ने कसी कमर, जिले में 10 फरवरी को होगा मतदान

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। विधान सभा चुनाव का बिगुल बजने के साथ प्रशासन की तरफ से तैयारी तेज हो गयी है, गौतमबुद्धनगर जिले में पहले चरण में चुनाव होना है जिसको लेकर जिला निर्वाचन अधिकारी व पुलिस कमिश्नर ने प्रेस वार्ताकर चुनाव की तैयारी की जानकारी दी। जिलानिर्वाचन अधिकारी-जिलाधिकारी सुहास एल.वाई. ने कहा चुनाव कराने को लेकर पूरी तैयारी कर ली गयी है। जिले में पहले चरण में चुनाव होगा। जिले के तीनों विधान सभा में कुल 1623545 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे, जिनका नाम अभी भी मतदाता सूची में नहीं जुड़ा है वह एनवीएसपी वेब साइट पर जाकर अपना नाम  जुडवा  सकते हैं। जिले में कुल 1754 बूथ व 552 पोलिंग स्टेशन बनाए गए हैं,  जिसमें 202 बूथ संवेदनशील चिन्हित किए हैं, आगे बढ़ाया भी जा सकता है। चुनाव के लिए कुल 26 जोन व 116 सेक्टर बनाए गए हैं। 15 जनवरी तक कोई रोड शो पद यात्रा व रैली नहीं होगी। नामांकन के लिए ऑनलाइन व ऑफ लाइन दोनों सुविधा रहेगी। ऑफ लाइन नामांकन में सिर्फ दो ही लोग नामांकन के समय शामिल हो सकेंगे। जिलानिर्वाचन अधिकारी ने कहा कि चुनाव आचार संहिता लागू होने के साथ बहुत से होर्डिंग हटाया जा चुका है आगे की कार्यवाई की जा रही है। ऑनलाइन प्रचार पर मीडिया मानिटरिंग पर काम किया जा रहा है। पार्टी के जो भी प्रत्याशी आपराधिकर छवि के प्रत्याशी मैदान में उतारते हैं तो उनका कारण स्पष्ट करना होगा और उनका बैकग्राउंड भी प्रकाशित करना होगा। विधानसभा चुनाव में 70 प्रतिशत वोटिंग प्रतिशत लक्ष्य पाना है, पिछले विधानसभा चुनाव में 58 प्रतिशत ही मतदान हुआ था, जिसके लिए प्रत्येक निवासी को भी संकल्प लेना होगा।

-चुनाव का बिगुल बजने के साथ चुनाव अधिकारियों ने कसी कमर

-14 जनवरी से ऑनलाइन व ऑफ लाइन शुरु होगा नामांकन,10 फरवरी को मतदान

-राजनीतिक पार्टियों को 15 जनवरी तक रैली, जनसभा, साइकिल व पैदल मार्च की नहीं होगी अनुमति

 

सुरक्षा व्यवस्था होगी चुश्त, सीसीटीवी व ड्रोन से होगी नजर

पुलिस कमिश्नर आलोक सिंह ने बताया कि सुरक्षित वातावरण में विधान सभा चुनाव सम्पन्न होगा, सीमावर्ती राज्यों से बैठकर स्थिति से अवगत करा दिया गया है, दूसरे राज्यों की सीमाओं पर चौकसी बढ़ा दी गयी है। चुनाव के दौरान 8,700 पुलिस बल तैनात रहेंगे, 34 कम्पनियां तैनात की जा रही है, अभी तक 248 स्थानों को चिन्हित किया गया है, जहां पर पुलिस नजर बनाए हुए है। तीनों विधानसभाओं में 1754 बूथ में से 900 बूथों की वेब कास्टिंग से नजर रखी जाएगी, मतदान केन्द्रों पर किस तरह से मतदान हो रहा है, कहीं कोई दिक्कत तो नहीं आ रहा है। पुलिस प्रशासन की तरफ से ड्रोन से भी नजर रखा जाएगा।

दिव्यांग व बुजुर्ग नागरिकों के लिए पोस्टल बैलेट की होगी सुविधा

कोविड महामारी को देखते हुए पहली बार उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव में दिव्यांग व बुजुर्ग नागरिकों के लिए पोस्टल बैलेट की व्यवस्था की जा रही है, ताकि कोई भी नागरिकर मतदान के अधिकार से वंचित न हो सके। जिसको लेकर जिला निर्वाचन तैयारी कर रहा है। पोस्टल बैलेट के लिए 116 लोगों की टीम बनायी गया ही। इसके लिए रूट मैप तैयार किया जाएगा। दिव्यांग व वरिष्ठ नागरिकों के लिए घर से लाने व ले जाने के लिए ई-रिक्शा की भी सुविधा होगी। कोविड पॉजिटिव मरीजों के लिए भी पोस्टल बैलेट की सुविधा होगी।

सौ मॉडल बूथ होंगे तैयार, दिव्यांग व महिलाएं भी होंगी तैनात

मतदाताओं को मतदान एक जश्न की तरह महसूस हो इसके लिए जिलानिर्वाचन अधिकारी ने सौ मॉडल बूथ बनाने की तैयारी की है, ऐसे बूथ अन्य बूथों से अलग होंगे। कुछ ऐसे बूथ बनाए जाएंगे, जिसमें सिर्फ महिला अधिकारी व मतदान कर्मी होंगे, वहीं कुछ ऐसे बूथ भी बनाएं जाएंगे, जिस पर सिर्फ दिव्यांग अधिकारी तैनात होंगे, ताकि समाज में एक संदेश जाए कि महिला व दिव्यांग किसी से कम नहीं है वो किसी भी काम को करने में सक्षम हैं।

कोविड प्रोटोकाल का पालन कराना होगी सबसे बड़ी चुनौती

कोरोना महामारी के बीच में विधानसभा का चुनाव हो रहा है, जिसमें महामारी की तीसरी लहर तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में चुनाव अधिकारी के लिए बड़ी चुनौती रहने वाली है। जिला निर्वाचन अधिकारी सुहास एल वाई ने बताया कि कोविड प्रोटोकाल का शक्ति से पालन किया जाएगा, राजनीतिक पार्टी पर नजर  रखी जाएगी ताकि कोई प्रोटोकाल का उलंघन न करे।

निर्वाचन अधिसूचना

14-1-2022 को चुनाव अधिसूचना जारी

21-1-2022 को नामांकन का अंतिम दिन

24-1-2022 को नामांकन की होगी जांच

27-1-2022 को नामांकन वापस की अंतिम दिन

10-2-2022 को तीनों विधानसभा में होगा मतदान

विधान सभाओं में मतादाता व मतदान की स्थिति—

नोएडा विधान सभा-61-

पुरुष मतदाता-391460,महिला मतदाता-298764, थर्ड जेन्डर-7, कुल मतदाता-378361

दादरी विधान सभा-62-

पुरुष मतदाता-322670, महिला मतदाता-264144, थर्ड जेन्डर-75, कुल मतदाता-312195

जेवर विधानसभा-63-

पुरुष मतदाता-188264, महिला मतदाता-158144, थर्ड जेन्डर-17, कुल मतदाता-183643

नोएडा विधानसभा-61 में मतदान केन्द्र-149, मतदेय स्थल-698, ई.पी रेशियो-66.88 प्रतिशत, जेन्डर रेशियो-763

ददारी विधान सभा-62 में मतदान केन्द्र-201, मतदेय स्थल-637, ई.पी. रेशियो-69.48 प्रतिशत,जेन्डर रेशियो-818

जेवर विधानसभा-63 में मतदान केन्द्र-202, मतदेय स्थल-419, ईपी रेशियो-53.45 प्रतिशत, जेन्डर रेशियो-840

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

महान शिक्षाविद् एवं दूरदर्शी व्यक्तित्व स्व. एस. एन. गंजू की स्मृति में अंतर-विद्यालयीय वाद-विवाद प्रतियोगिता  का आयोजन

ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…

6 hours ago

AIIMS दिल्ली की पहल के एक सप्ताह बाद GIMS का ऐतिहासिक कदम

गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…

6 hours ago

NIET बिजनेस स्कूल को ETNow.in बिजनेस कॉन्क्लेव में मिला उत्कृष्टता पुरस्कार

भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…

6 hours ago

कैलाश अस्पताल ग्रेनो ने वरिष्ठ नागरिकों के लिए स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम किया आयोजित

विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…

8 hours ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में देशभक्ति एवं गरिमामय वातावरण में मनाया गया संविधान दिवस

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…

8 hours ago

ग्रेटर नोएडा में निवेश की संभावनाएं तलाशने पहुंचा दक्षिण कोरिया का उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल

ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…

1 day ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>