रबूपुरा। परिवार के दूसरे प्लाट पर जाने का फायदा उठाते हुए चोरों ने दिन-दहाड़े लाखों के जेवरात व नकदी पर हाथ साफ कर दिया। जानकारी होने पर पीड़ित के पैरों तले जमीन खिसक गई। पीड़ित ने पुलिस से मामले की शिकायत कर कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस मामले की जानकारी से इंकार करते हुए शिकायत मिलने पर कार्रवाई का दावा कर रही है। जानकारी अनुसार कस्बा निवासी सुशील जायसवाल कस्बे में स्पेयर पार्ट्स की दुकान चलाते हैं। सोमवार सुबह दुकान चला गया और दोपहर के समय उनकी पत्नी व बच्चे किसी काम से दूसरे प्लाट पर चले गए। बताया जाता है इसी दौरान चोर मकान के पीछे से दीवार कूदकर अंदर घुस आए और अलमारी का ताला तोड़कर 60 हजार नकदी व करीब 3 लाख रुपये कीमत के गहने चोरी कर ले गए। बच्चो के घर पहुचने पर घटना की जानकारी हुई। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस का कहना है अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। जांचोपरांत वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…