ग्रेटर नोएडा,13 जनवरी। मंगलमय संस्थान में 25वें राष्ट्रीय युवा महोत्सव के अन्तर्गत 31 यू.पी. गर्ल्स बटालियन के सहयोग से कोविड प्रोटोकॉल को अपनाते हुए वर्चुअल माध्यम से किया गया। इस कार्यक्रमा का शुभारंभ संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल ने किया। उन्होंने सभी कैडेट्स को सम्बोधित करते हुये कहा कि आज का युवा हमारा भविष्य है और उन्हे स्वामी विवेकानंद के पदचिन्हों पर चलकर अपने जीवन को सफल बनाना है। वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने आज के युवा को स्वामी विवेकानंद से सीख लेनी चाहिये व उन्होंने युवाओं के जीवन में ज्ञान का महत्व समझाया। इस अवसर पर डायरेक्टर प्लानिंग अरूण राणा ने युवा छात्राओं का हौसला बढ़ाते हुये उन्हें स्वामी विवेकानंद के जीवन से सीख लेने के लिये प्रेरित किया व बताया कि जीवन में शिक्षा का क्या महत्व है। इस अवसर पर डॉ. मीनाक्षी शर्मा ने भी छात्राओं को सम्बोधित करते हुये कहा ज्ञान के बिना हमारा जीवन अधूरा है व जीवन में कुछ बनने के लिये ज्ञान का होना बहुत जरूरी है। इस कार्यक्रम का संचालन कॉलेज की एसोसिएट एन.सी.सी. ऑफिसर लेफिटनेंट डॉ. सीमा सिंह ने किया व युवा छात्राओं ने इस कार्यक्रम में बढ़चढ़कर हिस्सा लिया। अन्नू, रूचि, सुरभि, ममता ने स्वामी विवेकानंद के जीवन पर कुछ शब्द कहें व पोस्टर के द्वारा उनके जीवन को दर्शाया। डॉ. श्वेता कुलश्रेष्ठ ने कार्यक्रम को जज किया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…