" data-ad-slot="">

नन्हें बच्चों की प्रतिभा को निखार रहा है लिटिल इंजन प्री स्कूल

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। बीटा-दो स्थित लिटिल इंजन प्री स्कूल डे केयर ने बड़े ही उत्साह और सौहार्द के बीच बच्चों के खेल दिवस को मनाया। कार्यक्रम का शुभारम्भ माँ सरस्वती की वन्दना और दीप प्रज्वलन करके किया गया। मुख्य अतिथि के रूप में लिटिल इन्जन स्कूल के डायरेक्टर संजय कोहली, और गलगोटिया विश्वविद्यालय से भगवत प्रसाद शर्मा मुख्य रूप से उपस्थित रहे। लिटिल इंजन स्कूल की प्रिंसिपल अंजू कोहली ने अतिथियों और गणमान्य व्यक्तियों को गुलदस्ता भेंट करके उनका स्वागत किया। इसके बाद स्कूल की खेल-कूद गतिविधियों और छात्रों की उपलब्धियों के बारे में एक संक्षिप्त वीडियो भी प्रिंसिपल अंजू कोहली ने साझा किया। इस खेल दिवस पर मशाल के साथ दीप जलाकर और गुब्बारों को आसमान में उड़ाती हुई प्रिंसिपल अन्जू कोहली ने खेल मीट ओपन की घोषणा की। बच्चों ने मार्च पास्ट, पी टी, योगा, जुम्बा और कराटे का ज़ोरदार प्रदर्शन करके सभी को अँचम्भित कर दिया। नन्हे बच्चे ने जटिल योग आसनों को बहुत ही सरलता के साथ करके दिखाया और अपनी प्रतिभा का ज़ोरदार प्रदर्शन किया।

“ स्वास्थ्य ही धन है” इस थीम पर फ़ील्ड डिसप्ले पर बच्चों ने बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। बटर फ़्लाई-रेस में पार्थ-प्रथम, परिशिता-द्वितीय और मानवी-तृतीय स्थान पर रहे। ऐनीमल-रेस में अयाँस-प्रथम, अथर्व-द्वितीय और रंधुवीर-तृतीय स्थान पर रहे। वेटलिफ्टिंग में निर्मित-प्रथम, भौमिक द्वितीय और कयाँस -तृतीय स्थान पर रहे। शेप-रेसिंग में प्रयांस-प्रथम, यशवी-द्वितीय और ज्याती-तृतीय स्थान पर रहे। कैंप ऑन कान प्रतियोगिता में नीतिक्षा-प्रथम, आरव-द्वितीय और अक्षत-तृतीय स्थान पर रहे। सेम्पलिंग ए फ्लावर प्रतियोगिता में अक्षिता-प्रथम, गौरवी भी प्रथम और वेदांत-द्वितीय स्थान पर रहे। डक रेस में कुशाल-प्रथम, अदविका-द्वितीय और अन्वी-तृतीय स्थान पर रहे। मैट-रेस में गणमय -प्रथम, अनाहिता-द्वितीय और व्यान तृतीय स्थान पर रहे। प्रिंसिपल अँजू कोहली और भगवत प्रशाद शर्मा ने विजयी प्रतिभागी-बच्चों को अपने हाथों से मैडल पहना कर सम्मानित किया। और सफल कार्यक्रम के लिये अपने पूरे स्टाफ़ का आभार व्यक्त किया।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>