" data-ad-slot="">
Categories: EDUCATION

लॉयड ग्रुप (फार्मेसी) में ‘नियुक्ति 2026’  फार्मेसी रोजगार महाकुंभ का 4 व 5 अप्रैल को होगा आयोजन

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

50 से अधिक कंपनियों का लगेगा जमावड़ा, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के सुनहरे अवसर 

ग्रेटर नोएडा। लॉयड ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस (फार्मेसी), ग्रेटर नोएडा एवं दिल्ली फार्मास्युटिकल साइंसेज एंड रिसर्च यूनिवर्सिटी (डीपीएसआरयू), नई दिल्ली द्वारा संयुक्त रूप से 4 एवं 5 अप्रैल 2026 को ‘नियुक्ति 2026’ — बिगेस्ट जॉब फेस्ट रोजगार महाकुंभ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। यह नियुक्ति का दसवां संस्करण है, जो फार्मेसी क्षेत्र में देश के सबसे बड़े रोजगार महाकुंभ के रूप में अपनी पहचान स्थापित कर रहा है और देशभर के विद्यार्थियों एवं युवाओं के लिए एक सुनहरा अवसर लेकर आया है। इस मेगा प्लेसमेंट फेस्ट में 50 से अधिक राष्ट्रीय एवं बहुराष्ट्रीय प्रतिष्ठित कंपनियाँ भाग लेंगी, जिनमें सन फार्मा, सिप्ला, अल्केम लेबोरेट्रीज, अक्यूम्स, जुबिलेंट बायोसिस, मैनकाइंड, एमिल, हमदर्द, सिस्टोपिक, अपोलो हॉस्पिटल्स, यथार्थ हॉस्पिटल, फेलिक्स हॉस्पिटल सहित अनेक अग्रणी संस्थान शामिल हैं। ये कंपनियाँ रिसर्च एंड डेवलपमेंट, प्रोडक्शन, मैन्युफैक्चरिंग, क्वालिटी कंट्रोल, क्वालिटी एश्योरेंस, ड्रग रेगुलेटरी अफेयर्स, फार्माकोविजिलेंस, क्लिनिकल रिसर्च, सेल्स-मार्केटिंग तथा मेडिकल कोडिंग जैसे विभिन्न क्षेत्रों में आकर्षक करियर अवसर प्रदान करेंगी।

इस रोजगार महाकुंभ की खास बात यह है कि इसमें देश-विदेश की नामी कंपनियों का बड़ा जमावड़ा होगा, जो युवाओं को विविध क्षेत्रों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराएंगी। ‘नियुक्ति 2026’ के माध्यम से जहाँ एक ओर हजारों युवाओं को रोजगार मिलने की संभावना है, वहीं दूसरी ओर उद्योग जगत को नई ऊर्जा और कुशल  टैलेंट प्राप्त होगा।

इस मेगा इवेंट से पूर्व 2 एवं 3 अप्रैल 2026 को लॉयड कैंपस-1 में दो दिवसीय प्री-इवेंट स्किल डेवलपमेंट एवं प्लेसमेंट वर्कशॉप का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यशाला में विद्यार्थियों को कम्युनिकेशन स्किल्स, प्रोफेशनल ड्रेसिंग एटीकेट्स, ग्रुप डिस्कशन, रिज्यूमे राइटिंग, इंटरव्यू स्किल्स एवं प्रभावी प्रस्तुतीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा, जिससे वे प्लेसमेंट के लिए पूरी तरह तैयार हो सकें।

इस जॉब फेस्ट के लिए देशभर के विद्यार्थियों को ऑनलाइन पंजीकरण हेतु आमंत्रित किया गया है। इच्छुक अभ्यर्थी अधिक जानकारी एवं पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं:

https://lloydpharmacy.edu.in/niyukti.html

साथ ही, फार्मेसी के पूर्व छात्र भी इसमें भाग लेकर इस अवसर का लाभ उठा सकते हैं।

लॉयड ग्रुप की चीफ स्ट्रेटेजिस्ट एवं हेड ग्रोथ, डॉ. वंदना अरोड़ा सेठी के दूरदर्शी नेतृत्व में आयोजित यह रोजगार महाकुंभ फार्मेसी क्षेत्र के युवाओं को नई दिशा और गति प्रदान करेगा। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष आयोजित ‘नियुक्ति 9.0’ में 50 से अधिक रिक्रूटर्स, 2000+ पंजीकरण तथा 500 से अधिक सफल चयन हुए थे। इस वर्ष इसे और अधिक व्यापक एवं प्रभावशाली बनाने के लिए विशेष तैयारियाँ की गई हैं। उन्होंने कहा कि ‘नियुक्ति 2026’ केवल एक प्लेसमेंट ड्राइव नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के आत्मविकास, नेतृत्व क्षमता एवं उज्ज्वल भविष्य निर्माण की दिशा में एक सशक्त पहल है। इसके माध्यम से न केवल उन्हें रोजगार के अवसर मिलेंगे, बल्कि उनके सपनों को भी नई उड़ान मिलेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

20 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>