" data-ad-slot="">

एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी ने मनाया 36 वां वार्षिकोत्सव,बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा,12 फरवरी। एम.सी. गोपीचंद इंटर कॉलेज खेड़ी ग्रेटर नोएडा ने मनाया 36 वां वार्षिकोत्सव मनाया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डा. धर्मवीर सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक व सारनाथ गांगुली, वाइस प्रेसिडेंट- एनपीसीएल ग्रेटर नोएडा शामिल हुए। सभी का विद्यालय प्रबंध- निदेशक करतार सिंह एवम् समस्त विद्यालय परिवार ने अभिनंदन एवं स्वागत किया। डॉ. धर्मवीर व सारनाथ ने दीपप्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। बच्चों ने सरस्वती वंदना से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आरंभ किया। गीत, नाटक, कविता, नृत्य झांकी आदि की शानदार प्रस्तुति से उपस्थित जनों का मन मोह लियाl विद्यालय के प्रधानाचार्य विजयपाल सिंह ने उपस्थित महानुभावों व अभिभावकों का अभिनंदन करते हुए विद्यालय-वार्षिक-प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत कीl उन्होंने अपने संबोधन में सफलता का मूलमंत्र  निरंतर परिश्रम को बताया। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉक्टर धर्मवीर सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि विद्यार्थियों को सबसे पहले अपने लक्ष्य का चुनाव करना चाहिए और उस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए संबंधित विषय- वर्ग का चयन कर अटूट परिश्रम के साथ योग्यता हासिल करनी चाहिए। उन्होंने कहा कि योग्य व्यक्तित्व ही अपने परिवार, समाज और राष्ट्र का विकास,कर सकता है उसे समृद्ध बना सकता है। नागरिकों के चारित्रिक निर्माण में विद्यालयों की भूमिका को उन्होंने सबसे महत्वपूर्ण माना और इस संबंध में उन्होंने गोपीचंद इंटर कॉलेज प्रबंधन की सराहना की। एनपीसीएल के वाइस प्रेसिडेंट सारनाथ गांगुली ने बिजली संसाधनों का उचित उपयोग करने के संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि वर्तमान समय में बिजली की बढ़ती मांग को सौर ऊर्जा के माध्यम से पूरा किया जा सकता है। हर घर सौर ऊर्जा के संयंत्र लगने  से 24 घंटे बिजली की उपलब्धता का लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। सभी लोग सौर ऊर्जा उत्पादन कर सकते हैं और बची हुई बिजली को बेचकर आर्थिक लाभ उठाकर देश की आर्थिक व्यवस्था को बेहतर करने में अपना योगदान दे सकते हैं। ऊर्जा के इस लक्ष्य को प्राप्त करने के लिए उन्होंने विद्यार्थियों और उनके अभिभावकों की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।

विद्यालय प्रबंध- निदेशक करतार सिंह ने आधुनिक शिक्षा में सांस्कृतिक, सामाजिक एवम् नैतिक मूल्यों को बढावा देने वाली शिक्षा पद्धति पर बल दिया। उन्होंने खेलकूद को बच्चों के सर्वांगीण विकास मे महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने विद्यार्थियों के लिए हर महत्वपूर्ण शैक्षणिक आवश्यकता को पूरा करने का वादा करते हुए सौर ऊर्जा संयंत्र लगाने की भी घोषणा की। कार्यक्रम के अंत में सभी को उनकी सादर उपस्थिति के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया। वार्षिकोत्सव समारोह में एडमिन सौरव सिंह, एम सी चौंधरी, भागमल सिंह, खड़क सिंह, प्रधान राजसिंह, प्रधान वीरेंद्र, तेजपाल सिंह, सूबेदार जय सिंह, महेंद्र सिंह, अजय भान शर्मा, नरेंद्र नागर, सुरेंद्र और हजारों अभिभावकों की सादर उपस्थिति रहे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

19 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>