" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल का स्थापना दिवस व बसन्त पंचमी उत्सव आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। महर्षि पाणिनि वेद-वेदांग विद्यापीठ गुरुकुल सेक्टर ईटा 1 ग्रेटर नोएडा में गुरुकुल का स्थापना दिवस सेक्टर -36 स्थित निर्माणाधीन साइट पर वसंत पंचमी महोत्सव के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में गुरुकुल के अधिष्ठाता आनंद महाराज ने कहा कि सरस्वती जी वाणी की देवी है और वाणी ही हम सब की इस संसार में सबसे अधिक सहायक होती हैं। पूर्व में संसाधन कम थे लेकिन सरस्वती उपासक होने के कारण सभी शांति तथा सुख के साथ जीवन व्यतीत करते थे। धर्म से विमुख होने के कारण आज मनुष्य सर्व संसाधन उपलब्ध होने के बाद भी शांति विहीन है इसका मुख्य कारण है हमारा धर्म में आस्था न रहना। गुरुकुल के माध्यम से हमें यहां पढ़ने वाले बच्चों से धर्म संबंधी उपदेश यथा योग्य ज्ञान इसके माध्यम से यहां आने वाले महापुरुषों का सहयोग हम सभी के जीवन को निश्चित रूप से ही सफल बनाने में सहायक होगा। मेरा सभी से आग्रह है कि इस गुरुकुल को पूर्ण रूप देने में हम सब तन मन धन से सहयोग देते रहें।

मुख्य अतिथि के रुप में श्रीचंद शर्मा, विधान परिषद सदस्य ने गुरुकुल संचालन एवं गुरुकुल के संचालन एवं 11 वर्ष  की यात्रा के लिए गुरुकुल परिवार के लिए बहुत-बहुत साधुवाद दिया। गुरुकुल में यथाशक्ति सहयोग देने का आश्वासन दिया और सभी का आह्वान किया कि संकल्प लेकर कुछ ना कुछ अवश्य गुरुकुल के लिए दें। द्वादश स्थापना दिवस समारोह में ने प्राचीन शिक्षा पद्धति के महत्व पर बताया कि हम सभी को गुरुकुलीय शिक्षा केवल पाठ्य पुस्तक व शिक्षा नहीं अपितु जीवन जीने की कला सिखाती है, समाज से उपेक्षित होने के कारण आज धर्म विशेष की भाषा संस्कृत रही है लेकिन ऐसा नहीं है हम सभी को इसके गौरव के लिए सार्थक प्रयास करने चाहिए। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित डॉ. कपिल त्यागी ने यथार्थ अस्पताल में बटुकों के निःशुल्क चिकित्सा एवं आर्थिक सहयोग का आश्वासन भी दिया। धन्यवाद ज्ञापन करते हुए गुरुकुल के संस्थापक आचार्य रविकान्त दीक्षित ने कार्यक्रम में पधारे सभी लोगों का धन्यवाद दिया और सभी से आह्वान किया कि जो पौधा हमने लगाया है उसको हम सब मिलकर सीचें तो निश्चित रूप से हम सभी के भागीदारी से ही यह गुरुकुल कुछ समय बाद अपने पूर्ण स्वरूप में होगा इसके लिए हम सभी को एक साथ मिलकर कार्य करना होगा।  इस अवसर पर पधारे वी. पी. नवानी, गुरुकुल संचालन समिति के अध्यक्ष वेदप्रकाश शर्मा, डॉ विश्वास त्रिपाठी ने भी अपने विचार प्रकट किए। अंत में गुरुकुल के बटुकों ने कार्यक्रम प्रस्तुत किए और विशाल भंडारे के साथ कार्यक्रम संपन्न हुआ। इस अवसर पर गुरुकुल के बटुकों के साथ- साथ शहर के गणमान्य सहित  अनिल शुक्ला, अखलेश दुबे, पी.पी. मिश्रा, उमेश परमार आदि महानुभाव उपस्थित रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

प्रदेश मंत्री महामेधा नागर ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से की महत्वपूर्ण भेंट, सौंपा 7 सूत्रीय प्रस्ताव

युवाओं, महिलाओं एवं समाज कल्याण के विषयों पर भी हुई विस्तृत चर्चा लखनऊ। भारतीय जनता…

18 hours ago

जीआईएमएस में भव्य फ्रेशर्स पार्टी का आयोजन, सलमान अली की लाइव परफॉर्मेंस ने बांधा समां

ग्रेटर नोएडा। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज (जीआईएमएस), ग्रेटर नोएडा द्वारा पीजीडीएम बैच 2026–28 के…

18 hours ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में उत्साह एवं भक्तिभाव से मनाया श्रीकृष्ण जन्मोत्सव

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-3 में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का पर्व हर्षोल्लास, उत्साह…

18 hours ago

इस्कॉन  ग्रेटर नोएडा  में 3-5 सितंबर तक  भव्य रुप से आयोजित हो रहा है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव

-भजन कीर्तन के साथ सांस्कृतिक कार्यक्रम का होगा आयोजन ग्रेटर नोएडा। अंतर्राष्ट्रीय कृष्णभावनामृत संघ (इस्कॉन)…

4 days ago

डिग्री के साथ हुनर और नवाचार से बनेगा भविष्य,आईआईपीपीटी में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का भव्य स्वागत

-अभिमुखीकरण कार्यक्रम में विद्यार्थियों को मिला सफलता का मंत्र, उद्योग जगत से जुड़ने और उद्यमशीलता…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>