ग्रेटर नोएडा। इकोटेक-8 में प्रोद्योगिकी केंद्र का उदघाटन केंद्रीय मंत्री नारायण राणे व उत्तर प्रदेश के एम एस एम ई मंत्री राकेश सचान के किया गया। इस अवसर पर जिले के उद्यमियों ने अपने उत्पाद की प्रदर्शनी लगायी, जिसमें आईईए संस्थान के प्रतिनिधि भी शामिल हुए। इस अवसर पर इंडस्ट्रियल इंट्रप्रेनुर्स एसोसिएशन के सदस्यों ने स्टाल लगा कर अपने उत्पादों की प्रदर्शनी भी लगाई। संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष विशाल गोयल ने बताया कि यह सेन्टर गौतमबुद्धनगर जिले की इलेक्ट्रॉनिक औधोगिक इकाइयों के लिए बूस्टर डोज़ का काम करेगा। संस्था के अध्यक्ष अमित उपाध्याय ने एम एस एम ई विभाग के मंत्री श्री राकेश सचान को उधमियों की समस्याओं तथा सुझावों का ज्ञापन दिया जिसमे सस्ती दरों पर जमीन की उपलब्धता, सिंगल विण्डो पोर्टल निवेश मित्र पर सभी विभागों से डीम्ड लाइसेंसिंग प्रक्रिया, सिंगल विण्डो पोर्टल होने के बाद भी अलग अलग विभागों को बार बार डॉक्यूमेंट देने जैसी समस्याओं में सुधार की आवश्यकता है। संस्था के सह सचिव नरेंद्र सोम ने बताया कि ग्रेटर नोएडा में ESI हस्पताल तथा विभिन्न कच्चे एव बने हुए माल की टेस्टिंग फैसिलिटी की मांग भी की है। संस्था ने वस्तु एव सेवा कर विभाग द्वारा छोटी छोटी सी देयता निकाल कर उधमियों को भेजे जा रहे नोटिसों को तुरंत प्रभाव से निरस्त किये जाने तथा 30 साल से पुराने औधोगिक क्षेत्रो को फ्री होल्ड करने की मांग भी की है। संस्था से संजीव शर्मा, अभिषेक जैन, गुरदीप सिंह तुली, पी एस मुखर्जी, महेंद्र शुक्ला, सुनील दत्त, नरेंद्र सोम, प्रमोद झा, पराग अग्रवाल, गौरव मिंडा,हरीश कुमार, एस पी दुबे, अनिल शुक्ला, प्रकाश गौतम, सुधाकर गौतम सहित कई उद्यमी उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…