ग्रेटर नोएडा। नये सत्र 2021-22 विद्यार्थियों ने गलगोटिया विश्वविद्यालय के पॉलिटैक्निक विभाग के प्रांगण में किया वृक्षारोपण। मुख्य अतिथि के रूप में समाज सेविका, कवयित्री अंजलि शिशौदिया रही,पर्यावरण विद विनोद सोलंकी की भी विशेष उपस्थिति रही। पॉलिटैक्निक विभाग के प्रिंसिपल मोहित गहरवार डॉ. धीरेंद्र मिश्रा, अरुण कुमार डॉ. मीनाक्षी प्रो. आनन्द दोहरे, प्रो. आरती सभी ने मिलकर मुख्य अतिथियों को गुलदस्ता भेंट करके सम्मानित किया। कार्यक्रम के संयोजक भगवत प्रशाद शर्मा ने कहा कि आज पर्यावरण की सुरक्षा के लिये वृक्षारोपण करना अति महत्वपूर्ण है। वृक्ष हमको जीवन प्रदान करते हैं।
अँजलि सिसोदिया ने विद्यार्थियों से कहा कि वृक्षों का पालन-पोषण हमें बच्चों के जैसे ही करना चाहिए। इसलिये हम सबको सभी प्रकार के पर्व और और उत्सवों के समय ज़्यादा से ज़्यादा वृक्ष लगाने चाहिए। कार्यक्रम में विशेष रूप से राजीव शर्मा, बी० एम०, रूचि अरोडा, आरती नीमा, राजबाला, प्रीति सिंह, मनीशा शर्मा, नूतन, रजिया बेगम, हुमाँ खान, शिखा गुप्ता, सुशील कुमार, नसर इक़बाल, राशिद, देवेश कुमार, अनिल कुमार, पुनीत श्री वास्तव, प्रशाँत शर्मा, अमित महाजन, सुरेंद्र जोहरी, नरेश कुमार, अनुज आदि विशेष रूप से मौजूद रहे। सम्मानित प्रबुद्ध मनीषी जनों ने विधार्थियो को पर्यावरण के प्रति जागरूक होने का संदेश दिया।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…