" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

बच्चियों ने बिजली फीडर का किया शुभारम्भ,24 घंटे निर्बाध बिजली की होगी आपूर्ति

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

रबूपुरा। ग्राम कलूपुरा में 65 लाख की लागत से बनने वाले जौनचाना फीडर के कार्य का शुभारंभ गांव की बच्चियों से कराया गया। उक्त फीडर ग्राम पचोकरा, नगला पदम, नगला श्री गोपाल, मोहम्मदपुर, दूगली, हाजीपुर, मारहरा, कलूपुरा, जौनचाना, आकलपुर, म्याना व भून्ना तगा आदि गांवों के लिए सुरक्षित बिजली आपूर्ति की व्यवस्था सुनिश्चित करेगा। जो पुराना फीडर बना हुआ है,उसका उपयोग एग्रीकल्चर के रूप में किया जाएगा। इसी प्रकार के एक अन्य फीडर का शुभारंभ मंडी श्याम नगर में कराया गया था तथा सात फीडर और निर्मित किए जाने हैं, जिससे जेवर विधानसभा क्षेत्र की विधुत आपूर्ति ग्रामों में 24 घंटे सुनिश्चित की जा सके और खेती करने वाले किसानों को भी निर्बाध बिजली आपूर्ति मिल सके। इसलिए प्रदेश सरकार की प्राथमिकता में यह कार्य कराया जा रहा है। लोगों को संबोधित करते हुए जेवर विधायक धीरेंद्र सिंह ने आगे कहा कि आज प्रदेश सरकार सभी उत्तर प्रदेश के क्षेत्रों को समान रूप से बिजली आपूर्ति दिए जाना सुनिश्चित कर रही है। पूर्व की सरकारों में क्षेत्र विशेष के लिए, विशेष बिजली आपूर्ति का प्रबंध था, लेकिन जब से योगी आदित्यनाथ की सरकार, उत्तर प्रदेश में बनी है, तभी से उन्होंने सबका साथ-सबका विकास की भावना से प्रदेश के सभी क्षेत्रों में समान विद्युत आपूर्ति के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्र में चकबीरमपुर गांव के समीप बनने वाला 220 केवीए का बिजली घर, जेवर विधानसभा की विद्युत आपूर्ति के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा, क्योंकि अभी तक विद्युत आपूर्ति जनपद बुलंदशहर व जनपद अलीगढ़ से जेवर विधानसभा में की जाती है। स्मार्ट विलेज की परिकल्पना ग्रामों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराए जाने हेतु लागू की गई। सीवर, ड्रेनेज सिस्टम, तालाबों का सौंदर्यीकरण, सड़कों का निर्माण, पेयजल हेतु पाइप लाइनों का डालना आदि कार्य प्रथम चरण में कराए जाएंगे, जिसकी लागत लगभग 04 करोड 67 लाख रुपए होगी तथा दूसरे चरण में आई चौपाल, सॉलि़ड वेस्ट मैनेजमेंट, सामुदायिक केंद्र व बारात घर आदि सुविधाओं के माध्यम से ग्रामीण क्षेत्रों को शहरों की तर्ज़ पर सुविधाएं दिए जाने का यमुना एक्सप्रेस वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण का मकसद है। शनिवार को ग्राम रुस्तमपुर स्थित प्राइमरी विद्यालय में ग्रामवासियों से वार्ता कर विधायक धीरेंद्र सिंह ने गांव में स्मार्ट विलेज के कार्यों का शुभारंभ किया। इस मौके पर सैकड़ो ग्रामीण मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

16 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

3 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

3 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>