रबूपुरा। आगामी दिनों में त्रिस्तरीय पंचायत चुनावों को लेकर भाजपा कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती। इसके लिए आये दिन पार्टी के नेता लोगों से जनसंपर्क कर चुनाव को साधने में लगे हैं। मंगलवार को पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं स्थानीय सांसद डा0 महेश शर्मा ने जेवर क्षेत्र के दर्जन भर गांवों में चैपाल लगाई और लोगों से रूबरू होकर समस्याएं भी सुनीं तथा सामधान का आश्वासन देते हुए जेवर में बनने वाले एयरपोर्ट से होने वाले विकास एवं सुविधाओं की जानकारी दी। साथ ही उन्होंने केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों को लोगो के बीच रखते हुए कार्यकर्ताओं से अपील की कि आमजन के लिए चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं के सम्बंध में जानकारी दें तथा उनका लाभ दिलाने के लिए जनता का सहयोग करें। इस मौके पर योगेन्द्र छौंकर, सुरेश चंद शर्मा, उदयवीर चैधरी, मंजीत सिंह, करनेश सिंह, चंद्रमणि भारद्धाज, रविन्द्र सिंह, कुलभूषण शर्मा, मोनू गर्ग आदि मौजूद रहे।
ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर। विश्व भारती पब्लिक स्कूल, ग्रेटर नोएडा में महान शिक्षाविद् एवं प्रेरणास्रोत स्वर्गीय…
गवर्निंग बॉडी ने फैकल्टी एवं विद्यार्थियों के लिए राष्ट्रीय नवाचार एवं स्टार्टअप नीति–2019 अपनाने को…
भविष्य के लिए तैयार और उद्योगोन्मुख प्रबंधन शिक्षा के क्षेत्र में योगदान के लिए बेंगलुरु…
विशेषज्ञों ने विभिन्न बीमारियों की रोकथाम और उपचार पर दी महत्वपूर्ण जानकारी ग्रेटर नोएडा,27 नवम्बर।…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एवं पैरामेडिकल साइंसेज में 26 नवंबर को संविधान दिवस…
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक निवेश की संभावनाओं को तलाशने के लिए दक्षिण कोरिया का एक उच्चस्तरीय…