" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

विधायक का नाम लिखे बोर्ड की पुताई से ग्रामीणों में आक्रोश

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जाति विशेष के लोगों पर त्यौहारों के मौसम में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने का लगाया आरोपः
रबूपरा। कोतवाली क्षेत्र अंर्तगत गांव में ग्रामीणों द्वारा लगाए गये स्मार्ट विलेज के बोर्ड़ पर लिखे स्थानीय विधायक व अन्य नामों पर पुताई कर माहौल खराब करने का मामला प्रकाश में आया है। आक्रोशित ग्रामीणों ने गांव के ही 3 नामजद समेत 7 लोगों के खिलाफ पुलिस से शिकायत करते हुए कार्रवाई की मांग की है। उधर पुलिस मामले में जांचोपरांत कार्रवाई का दावा कर रही है तो वहीं सूत्रों का कहना है कि पुलिस ने कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। जानकारी अनुसार गांव चांदपुर निवासी सोहनपाल, अंकित, महीपाल, ललित, मुकेश, बिजेन्द्र, ब्रहमपाल, मनोज आदि ने पुलिस से शिकायत की है कि गांव में करीब एक सप्ताह पूर्व स्मार्ट विलेज चांदपुर गौतम बुद्ध नगर का एक बोर्ड़ लगाया था। जिस स्थानीय विधायक ठा0 धीरेन्द्र सिंह के साथ-साथ ग्राम प्रधान व समाजसेवी लोगों के नाम लिखे गये थे। बताया जाता है गांव के ही जाति विशेष के युवकों द्वारा गत 13 मार्च की रात्रि बोर्ड़ पर लिखे विधायक व अन्य नामों पर दूसरे रंग से पुताई कर बोर्ड़ को खराब करते हुए ग्रामीणों की भावनाओं को आहत किया है तथा सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ने का प्रयास किया जा रहा है। बकौल ग्रामीण आरोप है कि उपरोक्त पार्टी विशेष से ताल्लुख रखते हैं एवं कभी धार्मिक आस्थाओं को ठेस पहंुचाने वाले ट्वीट कर तो कभी मंदिर की प्रतिमाओं को तोड़ कर अक्सर सामाजिक उन्माद फैलाने का प्रयास करते रहते हैं।
फोटोः- ग्रामीणों द्वारा लगाया गया बोर्ड़ व पुताई कर खराब किया गया बोर्ड़

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>