" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

यमुना एक्स्प्रेस वे पर टोलकर्मियों से मारपीट व धमकी, अम्बावत के 150 के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

जेवर। यमुना एक्सप्रेस वे के जेवर टोल प्लाजा पर शुक्रवार को टोल फ्री करने को लेकर भाकियू अम्बावता व टोल प्लाजा कर्मियों के बीच तीखी नोकझोक हो गई। जिसके बाद कार्यकर्ताओं ने जबरन आगरा जाने वाले टोल को फ्री करा दिया। कोतवाली पुलिस ने पांच मिनट बाद कार्यकर्ताओं को समझाकर मामला शांत कराया। जेपी इंफ्राटेक के नोडल अधिकारी ने यूनियन के पांच नामजद व 150 अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
टोल प्लाजा कर्मियों ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को भाकियू अम्बावता के सैकडों कार्यकर्ताओं ने जेवर टोल प्लाजा पर टोल फ्री करने की मांग करते हुये हंगामा करते हुये टोलमुक्त कराने का प्रयास शुरू कर दिया। टोलकर्मियों द्वारा विरोध करने दोनों पक्षों के बीच तीखी नोंकझोंक शुरू हो गई। सूचना पर पहुची कोतवाली पुलिस ने कार्यकर्ताओं को समझाने का प्रयास किया लेकिन उसी दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने बलपूर्वक टोल को फ्री करा दिया। पुलिस ने कडी मशक्कत के बाद पांच मिनट में ही कार्यकर्ताओं को समझाते हुये टोल व्यवस्था को सुचारू कराया। जेपी इंफ्राटेक के नोडल अधिकारी ईश्वर सिंह की शिकायत पर पुलिस ने भाकियू अम्बावता के कार्यकर्ता सचिन शर्मा, संजय कसाना, अशोक नागर, नरेश चपरगढ व नरेन्द्र भाटी के अलावा 150अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज कराया है। भाकियू अम्बावता के मंडलअध्यक्ष नरेश चपरगढ ने आरोपों को बेबुनयाद बताया है। कोतवाली प्रभारी उमेश बहादुर सिह का कहना है कि तहरीर के आधार पर किसान यूनियन के पांच नामजद व 150 अज्ञात कार्यकर्ताओं के खिलाफ बलवा, मारपीट व जान से मारने की धमकी के आरोप में मामला दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

IEA प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी से मुलाकात कर औद्योगिक क्षेत्र की समस्याओं के समाधान की रखी मांग

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…

6 days ago

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में ग्रैंडपेरेंट्स डे पर दादा-दादी ने बच्चों के साथ साझा कीं जीवन की यादें

क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…

1 week ago

कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में विश्व रोगी सुरक्षा दिवस पर गैर-संचारी रोगों के लिए सुरक्षित देखभाल पर किया गया जागरुक

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…

1 week ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेनो ने दिवंगत डॉ. हीमा शर्मा को दी भावभीनी श्रद्धांजलि

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…

1 week ago

एनआईईटी फार्मेसी संस्थान में ए.के.टी.यू. प्रायोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन का हुआ शुभारम्भ

विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…

1 week ago

जीबीयू में जुटेगा प्रबुद्ध समाज,19–20 सितम्बर को ‘प्रेरणा विमर्श–2026’ का आयोजन, समापन सत्र में मुख्यमंत्री होंगे शामिल

- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…

1 week ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>