ग्रेटर नोएडा। पैरामाउंट गोल्फ फॉरेस्ट सोसाइटी में शनिवार को वार्षिक “वीमेन अचीवर्स अवार्ड्स” कार्यक्रम का आयोजन किया गया| महिला दिवस के उपलक्ष में विभिन्न कार्य क्षेत्रों में अग्रिणी रह कर अपनी विशिष्ठ पहचान बनाने वाली महिलाओं को सम्मानित करने का यह कार्यक्रम पैरामाउंट ग्रुप द्वारा प्रति वर्ष मनाया जाता है। समारोह में विशिष्ट अतिथियों डॉ, स्वाति गुप्ता, डॉ, शिल्पा गर्ग एवं अंजू जैन द्वारा विभिन्न श्रेणियों में महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए संम्मानित किया गया। “वुमन अचीवर्स अवार्ड” से सम्मानित महिलाओं में श्रेष्ठा चंद्रा, ऊषा अस्थाना, शुभ्रा माथुर, भूमिका तिवारी, माया, स्मृति भारती, शिखा वर्मा, रीता, प्रियंका सिंह, एकता बिष्ट, सुप्रिया पांडेय, याचना, दीपा, इंदु सोनी, एवं सृष्टि सिंह शामिल थी। अंशु मुद्गल एवं मधु शर्मा ने पूरे कार्यक्रम का आयोजन, व्यवस्था एवं सुचारू रूप से सम्पन्न कराने में अहम भूमिका निभाई। डॉ. सोमा दत्ता एवं वंशिता ने मंच संचालन किया।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…