ग्रेटर नोएडा। जीएन ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट्स में महिला दिवस कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कीर्ति मिश्रा, व वर्ल्ड बैंक प्रोजेक्ट के पूर्व डायरेक्टर एस.के. शर्मा ने दीप प्रज्ज्वलन के साथ समारोह का शुभारंभ किया। इस अवसर पर नारी सशक्तीकरण विषय पर एक विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया, जिसमें मिसेज इंडिया वर्ल्ड वाइड 2018 कीर्ति मिश्रा नारंग, वर्ल्ड बैंक के पूर्व प्रोजेक्ट डायरेक्टर एस. के. शर्मा, शिल्पी गैरा, लखनऊ सचिवालय, डॉ. नेहा त्यागी, प्रो दीपशिखा शर्मा ने भाग लिया। इस दौरान कीर्ति ने कहा कि नारी को अबला ना समझा जाए, वह तो जन्मजात सशक्त है। बी एल गुप्ता ने अपने संबोधन में कहा नारी सृष्टि का आधार है। नारी जैसी सहनशीलता व संयम संसार में किसी के पास नही है। इस अवसर पर डॉ. शरद चन्द्र अग्रवाल, डॉ. सुधीर कुमार, डॉ. पंकज कुमार,डॉ. रुचि जैन, प्रो. हरेंद्र नागर, प्रो. विकास नेहरा व प्रो शैली भाटिया उपस्थित रहे।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…