-1000 से अधिक छात्र विभिन्न भारतीय सांस्कृतिक कार्यक्रमों में होंगे प्रतिभागी
ग्रेटर नोएडा। जीएल बजाज इन्स्टीट्यूट आफ मैनेजमेण्ट एण्ड रिसर्च ने छात्रों की प्रतिभाओं को निखारने एवं उन्हें एक सांस्कृतिक मंच प्रदान करने के अपने अभियान में 7 मार्च 2025 को गतवर्षों की भॉति इस वर्ष भी सांस्कृतिक एवं मैनेजमेण्ट महोत्सव ‘‘संकल्प2के25’’ का आयोजन किया है। इस सांस्कृतिक एवं मैनेजमेण्ट प्रतियोगिता में दिल्ली एवं एनसीआर के शैक्षणिक संस्थानों के 1000 से अधिक प्रतिभागियों ने विभिन्न प्रतियोगिता में भागीदारिता कर अपने जौहर दिखाएंगे। संकल्प 2025 के आयोजन का उद्देश्य छात्रों में आपसी मैत्रीभाव की भावना के विकास के साथ-साथ उन्हें अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने एवं निखारने का मंच प्रदान करना है।
संकल्प महोत्सव का मुख्य आकर्षण प्रख्यात गायक यासिर देसाई का गायन प्रस्तुति होगी। इस महोत्सव की विभिन्न प्रतियोगिताओं में गायन, नृत्य (एकल एवं समूह), मैनेजमेण्ट क्विज, बिजनेस प्लान, ऐडमैड शो, स्टैण्डअप कमेडी, एक्सटेम्पोर, वाद-विवाद, टीशर्ट पेण्टिंग, बेस्ट आफ वेस्ट,ट्रेजर हण्ट, नुक्कड़ नाटक, रंगोली, आनलाइन गेमिंग के अतिरिक्त फैशन शो का आयोजन किया गया है ।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…