" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन ने ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के साथ संवाद कर किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष  अमित उपाध्याय की अध्यक्षता में आई बी ए टीम ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारीयों की इकोटेक-3 में उद्यमियों के साथ संयुक्त बैठक का आयोजन किया, कार्यक्रम का शीर्षक था जीएनआईडीए अधिकारी- उद्यमी संवाद व साम्मान समारोह। इस असर पर जीएनआईडीए के समस्त अधिकारियों और कर्मचारियों का आईबीए संस्था के सदस्यों और उद्यमियों ने स्वागत फूलमाला पहना कर किया और मोमेंटो देकर सबको सम्मनित किया। ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के अच्छे कार्यों के लिए संस्था ने अधिकारियों और कर्मचारियों को सम्मानित किया और औद्योगिक क्षेत्रों में होने वाली विभिन्न प्रकार की समस्याएं, परेशानियां, सुझाव दिए गए जैसे की कार्यशीलता, कंप्लीशन, साफ सफाई, प्रतिदिन होने वाले कूड़े का निस्तारण, नालियों की सफाई, स्ट्रीट लाइट की सुविधा, एंट्री और एग्जिट गेट का निर्माण, पुलिस चौकी का निर्माण, विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में यातायात की सुविधा आदि के बारे में विस्तृत चर्चा हुई।

प्राधिकरण के अधिकारियों ने यह आस्वस्त किया है कि उपरोक्त सभी समस्याओं का जल्द से जल्द समाधान किया जाएगा और इसी क्रम में पानी के बिलों के माफी की योजना का भी विस्तृत जानकारी साझा हुई। जिन उद्योगों में पानी की सप्लाई नहीं है और वहां पर पानी के बिल भेजे गए हैं उन सभी को माफी योजना के अंतर्गत सम्मिलित किया जाए और भविष्य में सभी औद्योगिक क्षेत्र में पानी और सीवर की सुविधा दी जाए और उसके उपरांत उसका बिल उद्यमियों को नियमित त्रैमासिक छमाही या वार्षिक भेजे जाए। इस मौके पर ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से ओएसडी नवीन कुमार सिंह, ओएसडी  अभिषेक पाठक, महाप्रबंधक (परियोजना) आशीष कुमार सिंह ने सभी उद्यमियों क़ो सम्बोधित किया और उनकी समस्यायों के जल्द से जल्द समाधान का अस्वसान दिया। इस दौरान उन्होंने बताया कि ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण के सभी औद्योगिक सेक्टरों क़ो बहुत अच्छी तरह से विकसित किया जायेगा। जीएनआईडीए से वरिष्ठ प्रबंधक चेतराम, राजेश, सन्नी यादव,  सुनील चतुर्वेदी, विनोद शर्मा और अन्य अधिकारी गण और कर्मचारीगण के साथ साथ इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन के अध्यक्ष अमित उपाध्याय, महासचिव सुनील दत्त, उपाध्यक्ष सुधीर त्यागी,  उपाध्यक्षा खुशबू सिंह, जॉइंट सेक्रेटरी दर्शन शर्मा, कोषाध्यक्ष राकेश अग्रवाल और कार्यकारिणी के सभी सदस्य पूर्णेन्दु घोष, एसके शर्मा, अजय शर्मा, नरेश चौहान, हर्ष तोमर और क्षेत्र के अन्य उद्यमी शामिल हुए हुए।

ऐसा पहली बार हुआ है कि किसी औद्योगिक संस्था ने ग्रेटर नोएडा अथॉरिटी के अधिकारियों और कर्मचारियों को उनके द्वारा किये गये कार्यो की प्रशंसा और सम्मान समारोह किया। इंडस्ट्रियल बिजनेस एसोसिएशन इस तरह के कार्यक्रम भविष्य में करती रहेगी और उद्यमियों और उद्यम के हित में सदैव तत्पर रहेगी।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

आर्य फैशन्स ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत निकाली भव्य रैली, 200+ कर्मचारियों ने लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। आर्य फैशन्स ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के विजन…

13 hours ago

IBA की भव्य तिरंगा यात्रा में गूंजा राष्ट्रभक्ति का स्वर, 300 से अधिक उद्यमी, कर्मचारी एवं श्रमिक हुए शामिल

ग्रेटर नोएडा ।देश के  प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी  के "हर घर तिरंगा" अभियान के आह्वान तथा…

14 hours ago

गौर सिटी में महिलाओं ने हर्षोल्लास के साथ मनाया गया तीज समारोह

ग्रेटर नोएडा,14 अगस्त। गौर सिटी में महिलाओं द्वारा तीज सेलिब्रेशन का भव्य आयोजन किया गया।…

14 hours ago

जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज में 80वें स्वतंत्रता दिवस पर आयोजित हुआ भव्य समारोह

‘वंदे मातरम्’के 150 वर्ष और ‘विकसित भारत @2047’ के संकल्प के साथ विद्यार्थियों ने लिया…

17 hours ago

राष्ट्रभक्ति के जयघोष से गूंजा ग्रेटर नोएडा, निकली गयी भव्य ‘हर घर तिरंगा यात्रा’

नन्हे हाथों में तिरंगा और वीर सैनिकों का सम्मान बना यात्रा का विशेष आकर्षण ग्रेटर…

5 days ago

वीएसआईईटी ने  13 राष्ट्रीय-अंतरराष्ट्रीय कंपनियों से किया   एमओयू, छात्रों को मिलेगा वैश्विक इंडस्ट्री एक्सपोजर

ग्रेटर नोएडा। विक्रम साराभाई इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (वीएसआईईटी) ने विद्यार्थियों को उद्योगोन्मुख शिक्षा,…

5 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>