" data-ad-slot="">

सहोदया स्कूल्स कॉन्प्लेक्स एनसीआर ईस्ट के तत्वाधान में प्रबंधक/शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। सहोदया स्कूल्स काम्प्लेक्स एनसीआर ईस्ट एवं एडूटॉक के संयुक्त तत्वाधान में ग्रेडस इंटरनेशनल स्कूल ईटा-दो, ग्रेटर नोएडा में प्रबन्धक/प्रधानाचार्य सम्मान समारोह के साथ सहोदया की बैठक का आयोजन किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता सहोदया स्कूल्स कॉन्प्लेक्स एनसीआर ईस्ट की अध्यक्षा एवं प्रज्ञान पब्लिक स्कूल जेवर की प्रधानाचार्या दीप्ति शर्मा ने की। उपदेशक एवं निदेशक, आल्पायन स्कूल, ख़ुर्जा,संदीप मित्तल ने इस सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि श्रीचंद शर्मा एमएलसी का अभिनंदन एवं आभार प्रकट किया। इस समारोह में एनसीआर ईस्ट सहोदया समूह ईस्ट के लगभग 70 विद्यालयों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।
ग्रैड्स इंटरनेशनल स्कूल के अध्यापिका चारु ककर ने अतिथियों का स्वागत किया। खुशी गोस्वामी ने अपनी अग्नि प्रज्वलन मंत्र तथा सरस्वती वंदना गाकर सब को मन्त्रमुग्ध कर दिया। पूनम कुमार मेनडारट्टा ने अपने अनोखे अंदाज़ में कार्यक्रम के संचालन किया। कार्यक्रम को सुचारु रूप से चलाने में सहोदया की पी.आर.ओ. दीपा भट्ट, प्रधानाचार्या, नोएडा एजूकेशनल अकेडमी की विशेष भूमिका रही। कक्षा 9 से 12 तक की कक्षाओं के पाठ्यक्रम एवं प्रश्न पत्रों में बदलाव को देखते हुए समूह के द्वारा बोर्ड आधारित परीक्षाएं एक से ज्यादा बार कराने का निर्णय लिया गया। समूह की सचिव गुरप्रीत सिंह ने बताया कि सभी विद्यालयों में अर्द्धवार्षिक परीक्षाएं सितंबर माह के तीसरे व चौथे सप्ताह में कराने का सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया है। इस दौरान सम्मानित होने वालों में शिक्षण संस्थान प्रकोष्ठ गौतबुद्ध नगर भाजपा के जिला संयोजक धर्मेंद्र शर्मा, जिला सह संयोजक हरीश कुमार शर्मा, जिला सह संयोजक यशराज नागर तथा शिक्षक प्रकोष्ठ गौतमबुद्ध नगर भाजपा के जिला संयोजक कुलभूषण शर्मा, जिला सह संयोजक सुधीर शर्मा, जिला सह संयोजक आर.पी. शर्मा को मुख्य रूप से सम्मानित किया गया। अंत में ग्रेड्स इंटरनेशनल स्कूल के प्रधानाचार्या अदिति बासु रॉय ने सब को धन्यवाद दिया।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

5 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>