कड़ाके की ठंढ में गांव के गरीब बालिकाएं गर्म कपड़े पाकर हुए खुश
-शिक्षा का मुहिम चलाते हुए मंगलमय संस्थान गरीब बच्चों की सहायता के लिए आया आगे
ग्रेटर नोएडा। सब पढ़े और सब बढ़े, का मिशन को लेकर मंगलमय संस्थान के चेयरमैन अतुल मंगल एवं वाइस चेयरमैन आयुष मंगल ने अपने सामाजिक कार्यों को आगे बढाते हुए नवरत्न फाउंडेशन के माध्यम से ग्रेटर नोएडा से करीब 120 किमी दूर के ब्लॉक नौहझील के गांव में स्थित मुसमुना गांव के हरीप्रसाद भूदेवी इण्टर कॉलजे की 200 बालिकाओं को गर्म स्वेटर उपहार स्वरूप प्रदान किये गए। संस्थान के निदेशक अरूण कुमार राणा ने बताया कि हमारे चेयरमैन अतुल मंगल एवं वाइस चेयरमैन आयुष मंगल जी हमेश गरीब बच्चों की मदद के लिए तत्पर रहते हैं और कोई भी चीज यह कहकर देते हैं कि यह कोई दान नहीं है, यह हमारी तरफ से एक उपहार है। इस अवसर पर संस्थान के प्रोफेसर शिखा अग्रवाल, प्रोफेसर पूजा गौतम, प्रोफेसर अरूण कष्यप व नवरत्न के अध्यक्ष अषोक श्रीवास्तव के साथ अंजना अंजुम, नितिन श्रीवास्वत तथा विद्यालय के प्रधानाचार्य श्याम सुन्दर शर्मा एवं प्रबन्धक गिरिराज किशोर उपस्थित थे। विद्यालय में करीब सात सौ बच्चे पढते हैं और ज्यादातर अत्यन्त गरीब परिवार से आते हैं। यहां आकर भारत के देहातों की असली तस्वीर दिखाई पडी। बच्चों ने उपहार पाकर मंगलमय संस्थान को धन्यवाद दिया और काफी खुश नजर आए।
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…
ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…
गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…
ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…
एमिटी एजुकेशन ग्रुप के बोर्ड ऑफ मैनेजमेंट के सदस्य आनंद चौहान जी ने किया ‘एस.के.…
ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…