" data-ad-slot="">

लॉयड लॉ कॉलेज के छात्रों ने किया यूनिवर्सिटी टॉप ,सी सी एस यूनिवर्सिटी के सभी टॉपर्स लॉयड लॉ कॉलेज के

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय के लॉ विभाग में  सभी यूनिवर्सिटी टॉपर, ग्रेटर नोएडा के लॉयड लॉ कॉलेज के छात्र रहे। विश्वविद्यालय  में हुए 33 वें दीक्षांत समारोह में  माननीय राज्यपाल एवं कुलपति आनंदीबेन ने अपने हाथों से छात्रों को कुलपति अवार्ड से सम्मानित किया. बी. ऐ. एल एल बी. कोर्स में प्रथम टॉपर मान्या जैन ,द्वितीय टॉपर  ऋषभ त्रिपाठी , तृतीय टॉपर साक्षी मेहरा रहे.  एल एल बी. कोर्स में प्रथम टॉपर प्रिन्सी चौहान, द्वितीय टॉपर शुभांगी रहे. छात्रों को राज्यपाल द्वारा प्रमाणपत्र एवं अवार्ड प्रदान किये गए। कार्यक्रम में अन्य अतिथि उप मुख्यमंत्री एवं शिक्षा मंत्री दिनेश शर्मा, वाइस चांसलर  ऍन. के. तनेजा, प्रो वाइस चांसलर वाई विमला और नागेश कुमार आदि  थे। सभी छात्रों को दिनेश शर्मा ने भी सम्मानित किया.विश्वविद्यालय के अंतर्गत उनके स्वयं के कैंपस के अतिरिक्त कुल एक हजार नब्बे महाविद्यालय आते हैं. उन सभी को पीछे छोड़ते हुए । ग्रेटर नॉएडा के लॉयड लॉ कॉलेज के  छात्रों ने टॉप किया।राजयपाल आनंदीबेन ने कहा की आजकल लड़कियां सभी  क्षेत्रों में टॉप कर रही हैं. लड़कियां काफी मेहनत कर रही हैं और शिक्षा ही नहीं हर क्षेत्र में लड़कों से आगे जा रही हैं .सारे  टॉपर्स में अधिकतर लड़कियां ही हैं। उन्होंने कहा लोग लड़कियो को लड़कों की तरह ही पाले और सभी सुविधाएं दे और बेटियों को खूब पढ़ाएं.उन्होंने छात्रों को टॉपर बनाने में मेहनत के लिए  लॉयड कॉलेज की  भी सराहना की। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा  ने कहा कि छात्रों की मेहनत के पीछे शिक्षक का हाथ होता है. शिक्षक अगर ठान ले तो मिट्टी को भी सोना बना देता है.उन्होंने छात्रों एवं शिक्षकों की मेहनत  की सराहना की. उन्होंने कहा की की ग्रेटर नोएडा शिक्षा का हब है और आगे भी उम्मीद है कि वहां के छात्र टॉप करते रहेंगे।

 

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में महा नवमी एवं दशहरा समारोह में बच्चों किया मंत्रमुग्ध

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…

14 hours ago

डीपीएस नॉलेज पार्क-पांच में स्कॉलर बैज समारोह का आयोजन

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…

2 days ago

दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल में ‘फिएस्टा 2026’ का  हुआ भव्य आयोजन, बच्चों ने उत्साह के साथ लिया हिस्सा

ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में  ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…

2 days ago

लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर से ग्रेटर नोएडा में हो रहा है शुरु, एक छत के नीचे सभी वस्तुएं

ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…

2 days ago

समसारा विद्यालय में इंटर हाउस बास्केटबॉल प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को किया सम्मानित

-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…

4 days ago

ग्रेटर नोएडा में  बंगीय समाज द्वारा भव्य शारदीय दुर्गा पूजा महोत्सव 2026 का आयोजन

-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…

4 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>