रबूपुरा। आगामी दिनों में विधानसभा चुनाव को निष्पक्ष, भयमुक्त और सकुशल संपन्न कराए जाने के लिए शुक्रवार को एसीपी के नेतृत्व में कस्बे में अर्धसैनिक बल और पुलिस कर्मियों के साथ फ्लैग मार्च किया। एसीपी रुद्र प्रताप सिंह और थाना प्रभारी राजकुमार सिंह के नेतृत्व में अर्धसैनिक बलों के साथ कस्बे के मुख्य बाजार, नया बाजार, मुख्य चौराहों और संवेदनशील व अतिसंवेदनशील क्षेत्रों में फ्लैग मार्च किया गया। एसीपी ने लोगों से भयमुक्त, शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करने की अपील की। साथ ही कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह व उन्माद फैलाने वालों चुनाव को गलत तरीके से प्रभावित करने वाले लोगों के बारे में तत्काल 112 नंबर पर कॉल कर संबंधित थाना पुलिस को सूचना दें। यदि किसी प्रत्याशी, समर्थक या व्यक्ति द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन एवं किसी प्रकार उन्माद फैलाने का प्रयास किया जाता है तो सख्त कार्रवाई की जाएगी।
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में शनिवार को महानवमी एवं दशहरा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली पब्लिक स्कूल, नॉलेज पार्क-पांच में कक्षा नौवीं से बारहवीं तक के विद्यार्थियों…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, केपी-तीन, ग्रेटर नोएडा में ‘फिएस्टा 2026’ अंतर-विद्यालय प्रतियोगिता का…
ग्रेटर नोएडा। आई-थुम्स गैलेरिया मॉल, ग्रेटर नोएडा में लुलु हाइपरमार्केट 18 अक्टूबर 2026 की शुरुआत…
-विजेता टीम को मुख्यअतिथि ने मेडल व ट्रॉफी देकर किया सम्मानित ग्रेटर नोएडा । समसारा…
-माँ दुर्गा की आराधना, बंगाल की समृद्ध संस्कृति, परंपरा और सामाजिक एकता का दिव्य संगम…