ग्रेटर नोएडा,29 नवम्बर। आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज, ग्रेटर नोएडा में माता की चौकी का वार्षिक पारंपरिक आयोजन श्रद्धा एवं उत्साह के साथ सम्पन्न किया गया। संस्थान में यह परंपरा वर्ष 1995 से चली आ रही है तथा आईटीएस इंजीनियरिंग कॉलेज में 2005 से विशेष रूप से मनाई जा रही है। नए शैक्षिक सत्र के आरंभ पर माँ के आशीर्वाद की कामना के उद्देश्य से यह आयोजन किया जाता है। कार्यक्रम का शुभारंभ माँ दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन और पूजा-अर्चना से हुआ। इस अवसर पर कॉलेज के चेयरमैन डॉ. आर. पी. चड्ढा, वाइस चेयरमैन सोहेल चड्ढा, प्रशासनिक अधिकारी सुरेंद्र सूद, सेक्रेटरी बी.के. अरोड़ा, निदेशक डॉ. मयंक अग्रवाल, डॉ. संजय यादव, डॉ. विष्णु शर्मा सहित विभिन्न विभागाध्यक्ष एवं गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
सभी ने माँ दुर्गा से विद्यार्थियों और संस्थान के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरे कैंपस में प्रसाद वितरण किया गया जिसमें विद्यार्थियों, अभिभावकों तथा स्थानीय नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। माहौल भक्ति-भाव से सराबोर रहा और सभी ने सामूहिक रूप से भजन कीर्तन करते हुए माँ का आशीर्वाद ग्रहण किया। विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने माँ के चरणों में नमन कर नए सत्र में सफलता, समृद्धि और उन्नति की मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं। कार्यक्रम का समापन सभी शिक्षक, विद्यार्थी, स्टाफ तथा अतिथियों के संयुक्त आशीर्वाद ग्रहण और शुभकामनाओं के साथ हुआ।
ग्रेटर नोएडा। इंडस्ट्रियल एंटरप्रेन्योर्स एसोसिएशन (IEA) के प्रतिनिधिमंडल ने आज जिलाधिकारी गौतम बुद्ध नगर श्रीमती…
क्वीन्स कार्मेल स्कूल में स्नेह, संस्कार और परंपराओं के साथ मनाया गया ग्रैंडपेरेंट्स डे ग्रेटर…
ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टीट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज, ग्रेटर नोएडा में विश्व रोगी सुरक्षा…
ग्रेटर नोएडा। दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल, के.पी.-III, ग्रेटर नोएडा, अपनी प्रिय प्रधानाचार्या दिवंगत डॉ. हीमा…
विषय-फार्मास्यूटिकल अनुसंधान और स्वास्थ्य सेवा अभ्यास में एआई की उभरती भूमिकाएँ: आगामी चुनौतियाँ पर हुई…
- 1,000 से अधिक मातृशक्ति की सहभागिता के साथ ‘नारी शक्ति राष्ट्र वंदन यज्ञ’ से…