" data-ad-slot="">
Categories: Noida/Greater Noida

वी.पी. नवानी को अध्यात्मिक एवं सामाजिक कार्यों के लिए मिला  डाक्टरेट की मानद उपाधि, फिल्म अभिनेता पुनीत इस्सर ने किया सम्मानित

" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>

ग्रेटर नोएडा। वर्ड कल्चरल एण्ड एजूकेशनल आर्गनाइजेशन दिल्ली  की तरफ से समारोह में ग्रेटर नोएडा निवासी व ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण से पूर्व वरिष्ठ स्टाफ आफिसर (अवकाश प्राप्त), वरिष्ठ समाजसेवी वी.पी. नवानी को आध्यात्मिक एवं सामाजिक सेवा के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए डॉक्टरेट की (मानद उपाधि) से सम्मानित किया गया। यह समारोह नई दिल्ली के प्रतिष्ठित मेपल गोल्ड 5-स्टार होटल, पश्चिम विहार में आयोजित हुआ। समारोह के मुख्य अतिथि, विशिष्ट अतिथि संत महात्मा सहित कई गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहे। सभी ने  वी.पी. नवानी के दीर्घकालीन सामाजिक योगदान की सराहना की और उन्हें भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। वी. पी. नवानी मूलतः जनपद चमोली (उत्तराखंड) के निवासी हैं तथा वर्तमान में ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्ध नगर में निवासरत हैं। लगभग 40 वर्षों तक अर्द्ध शासकीय, शासकीय सेवा में रहते हुए भी उन्होंने निरंतर समाजसेवा को अपना कर्तव्य माना। वी. पी. नवानी विगत कई वर्षों से गुरूकुल शिक्षा का प्रसार, गऊ-सेवा एवं संरक्षण, निर्धन एवं अनाथ बच्चों की सहायता, गरीब कन्याओं का विवाह, वृक्षारोपण एवं पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन जैसे कई उल्लेखनीय योगदान शामिल हैं।

नवानी के संरक्षण में ग्रेटर नोएडा, गौतमबुद्धनगर में  एक पवित्र गुरुकुल संचालित किया जा रहा है जिसमें वर्तमान में लगभग 60 बालक (बटुक) पूर्णतः निःशुल्क वैदिक शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं जिसमें वैदिक अध्ययन, अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति का विकास विशेष रूप से कराया जाता है साथ ही 7-9 गौवश की नियमित सेवा और पालन भी किया जा रहा है। सम्मान ग्रहण करते हुए नवानी ने कहा कि यह उपाधि केवल मेरी नहीं, बल्कि उन सभी परिवारिकजनों, इष्ट मित्रों, गुरूजनों, बटुकों, सहयोगियों, समाजसेवियों और शुभचिंतकों की है जिन्होंने हर कदम पर मेरा साथ दिया। यह सम्मान मुझे आने वाले समय में और अधिक निष्ठा, समर्पण और प्रतिबद्धता के साथ समाजसेवा के लिए प्रेरित करेगा। वर्ड कल्चरल एण्ड एजूकेशनल आर्गनाइजेशन  के पदाधिकारियों ने कहा कि श्री नवानी का जीवन और सेवा-भावना आज की पीढ़ी के लिए एक प्रेरणा है। संस्था ने उन्हें समाज व संस्कृति का सच्चा वाहक बताते हुए भविष्य में भी इसी तरह समाज सेवा के लिए शुभकामनाएं दी। कार्यक्रम में पुनीत इस्सर-अभिनेता, अजय भाटिया, एडिशनल सुपरिटेन्डेन्ट ऑफ पुलिस तिहाड़ जेल, योगेश राणा- अध्यक्ष दिल्ली नगर निगम ग्रामीण समिति, योगेश भारद्वाज-महंत श्री कालकाजी मंदिर, नेहा ठाकुर, लक्ष्मी चन्द्रा आदि मौजूद रहे।

Spread the love
Samvad Express

Samvad Express is a News Portal Digital Media.

Recent Posts

कैलाश इंस्टिट्यूट में श्रद्धा, सेवा और सद्भाव के साथ मनाया गया दीपावली समारोह

ग्रेटर नोएडा। कैलाश इंस्टिट्यूट ऑफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज में दीपावली का पावन पर्व श्रद्धा,…

6 hours ago

सेंट जोसेफ स्कूल में दीपावली पर राम कथा का हुआ मंचन, बच्चों ने दी मनमोहक प्रस्तुति

ग्रेटर नोएडा। सेंट जोसेफ स्कूल सेक्टर अल्फा-एक ग्रेटर नोएडा में दीपावली अवकाश से पूर्व "राम…

1 day ago

डॉ. खुशबू सिंह भाजपा महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष नियुक्त

गौतम बुद्ध नगर में मिली जिम्मेदारी; महिला उद्यमिता, विशेष बच्चों के प्रशिक्षण और युवा रोजगार…

2 days ago

क्वीन्स कारमेल स्कूल में दीपावली  मेले का आयोजन, मेले में बच्चों ने दिखाई उद्यमिता की प्रतिभा, लगाए आकर्षक स्टॉल

ग्रेटर नोएडा। क्वीन्स कारमेल स्कूल (क्यूसीएस), बीटा-एक में दीपावली के पूर्व ‘एलमुनेट-2’ मेले का आयोजन…

2 days ago

जीएनआईओटी पीजीडीएम बैच 2025–27 के पहले चरण में शानदार उपलब्धि हासिल करते हुए एक सौ से अधिक विद्यार्थियों का चयन

ग्रेटर नोएडा,04 नवम्बर। जीएनआईओटी इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, ग्रेटर नोएडा के पीजीडीएम बैच 2025-27 ने…

3 days ago
" data-ad-slot=""data-auto-format="rspv" data-full-width>